मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच पहुंचकर दी शुभकामनाएं
सांगानेरी गेट से न्यू गेट तक पैदल घूमकर देखी बाजार की सजावट
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली के अवसर पर रविवार को रात्रि में सपरिवार जयपुर के परकोटा पहुंचकर आमजन से आत्मीय मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चों, महिलाओं, युवाओं एवं बुजुर्गों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। रास्ते में जगह-जगह पर आमजन ने हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ बच्चों को दुलार कर चॉकलेट दी, युवाओं से हाथ मिलाया तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन के बीच रहकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। उन्होंने सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए न्यू गेट तक आमजन के साथ पैदल घूमकर बाजार की सजावट को देखा। इस दौरान जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, पार्षद पुनीत कर्नावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई
10 घंटे पहले
प्रदेश में नवंबर में भी गर्मी का सितम, लगातार दूसरे दिन 38 डिग्री के पार पहुंचा पारा
10 घंटे पहले
अभिषेक चौधरी बने राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष, अनिल चोपड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त
06 नवम्बर 2026
दीपावली पर मिठाई के लिए 'जेन जी' आंदोलन अब बनाई लड्डू जनता पार्टी, किया बड़ा प्रदर्शन
05 नवम्बर 2026
दीपावली पर मिठाई के लिए 'जेन जी' आंदोलन अब बनाई लड्डू जनता पार्टी, किया बड़ा प्रदर्शन
05 नवम्बर 2026
झुंझुनू में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आठ मजदूरों की मौत, सीएम ने दिए जांच के आदेश
03 नवम्बर 2026