24 अक्तूबर से 5 दिसंबर तक चित्रा नक्षत्र में शुक्र, इन 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले
ज्योतिष के अनुसार, जब शुक्र की स्थिति में बदलाव आता है, तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ता है। धन, ऐश्वर्य, आकर्षण, प्रेम और सुख-सुविधाओं के कारक है शुक्र ग्रह। शुक्र की स्थिति से व्यक्ति के जीवन में सुख-सौभाग्य और समृद्धि आने वाली है।
इस समय शुक्र अपनी ही राशि तुला में मौजूद है। यहां रहते हुए शुक्र 24 अक्तूबर 2026 को चित्रा नक्षत्र प्रवेश करने जा रहे हैं और 5 दिसंबर 2026 तक इस नक्षत्र में रहने वाले हैं। शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों के जातकों पर विशेष प्रभाव रहने वाला है। आइए कौन है ये लकी राशियां।
शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए अनुकूल परिणाम लेकर आ रहा है। इस अवधि में आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए स्रोत बनने और धन लाभ होने की संभवना है। अगर आप काफी समय से गाड़ी खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह समय काफी शुभ है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नौकरी करने वाले जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करना काफी फायदेमंद रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो जातकों को कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकार्मियों और अधिकारियों का सपोर्ट प्राप्त होगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी और अपनों के साथ अच्छा समय बिताने के मौके प्राप्त होंगे।
धनु राशि के जातकों के लिए यह समय नई संभावनाएं लेकर आएगी। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस समय करियर में आगे बढ़ने और अपनी योजनाओं को सफल बनाने के अवसर मिल सकते हैं। प्रेम विवाह की इच्छा पूरी होगी। पहले किए गए निवेश से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। किसी बड़े आर्थिक फैसले से अच्छी तरह विचार करना होगा।
और भी धर्म-कर्म की खबरें
और देखें
केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद:
7 घंटे पहले
धनतेरस पूजा के लिए 17 मिनट का समय सबसे उत्तम, जानें यम दीपदान का मुहूर्त, मंत्र और विधि
06 नवम्बर 2026
पौड़ी में स्थित है मां ज्वाल्पा देवी का चमत्कारी धाम, अखंड ज्योति के रूप में विराजती हैं माता रानी
29 अक्टूबर 2026
करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखने वाला पर्व
28 अक्टूबर 2026
29 अक्टूबर को शुक्र का उदय, वृषभ-सिंह समेत 3 राशियों की चमकेगी किस्मत
26 अक्टूबर 2026
शरद पूर्णिमा पर खुले आसमान में खीर रखने की परंपरा, 25 अक्टूबर को 16 कलाओं में चंद्रमा
24 अक्टूबर 2026