मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
धर्म-कर्म

केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद:

ल

लोकजीवन संवाददाता

11 नवम्बर 2026, 05:42 PM 1 मिनट में पढ़ें

केदारनाथ-यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद:

उत्तराखंड के केदारनाथ धाम के कपाट बुधवार सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली मंदिर से बाहर लाई गई। गढ़वाल राइफल्स के सैन्य बैंड की धुनों और जयकारों के बीच डोली धाम से रवाना हुई।

वहीं, यमुनोत्री धाम के कपाट भी बुधवार सुबह 10:28 बजे विधि-विधान से बंद कर दिए गए। इससे पहले मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना हुई। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली सोमेश्वर देवता की अगुवाई में खरसाली स्थित शीतकालीन गद्दीस्थल खुशीमठ के लिए रवाना हुई। करीब 5 किलोमीटर की यात्रा के बाद डोली खरसाली पहुंच गई।

इस साल दोनों धामों में पिछले साल के मुकाबले अधिक श्रद्धालु पहुंचे। 11 नवंबर तक केदारनाथ में 19.22 लाख और यमुनोत्री में 8.84 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके थे। दोनों धामों में कुल 28 लाख 6 हजार 880 श्रद्धालु पहुंचे।

वहीं, चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब में कुल 64 लाख 60 हजार 72 श्रद्धालु पहुंचे। इनमें बद्रीनाथ में 22.55 लाख, गंगोत्री में 10.07 लाख और हेमकुंड साहिब में 3.90 लाख श्रद्धालु शामिल हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी धर्म-कर्म की खबरें

और देखें