उग्र हो रहा चक्रवात अर्नब, तेजी से आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ रहा
चेन्नई, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात अर्नब तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसके 28 अक्टूबर की सुबह यनम के पास बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट से टकराने की आशंका है। इसे देखते हुए आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बचाव की तैयारियां की जा रही हैं। आंध्र प्रदेश के 16 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। विशाखापत्तनम में ऑरेंज अलर्ट है। श्रीकाकुलम, विजयनगरम और अनकापल्ली में तेज हवाओं और हल्की बारिश की आशंका है। ओडिशा के पुरी में भारी बारिश से जलभराव हुआ है। खुर्दा में भी बारिश हुई है। सुरक्षा के मद्देनजर नावों का संचालन तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है और स्कूल भी बंद हैं।आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में भी चक्रवात के असर से कुछ इलाकों मे बारिश हुई है। समुद्र में लहरें तेज हैं और हालात खराब बने हुए हैं।
मौसम विभाग ने तेलंगाना, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार और उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अंडमान-निकोबार में मंगलवार तक स्कूल बंद रहेंगे। चक्रवात के खतरे को देखते हुए तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आंधी-तूफान के दौरान पक्की इमारतों के पास शरण लेने, पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने और गैरजरूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदानों, खेतों और जलाशयों के आसपास जाने से भी बचने को कहा गया है।
बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का राजस्थान में भी असर दिखेगा। इस चक्रवात से आने वाली समुद्री हवा से आधे राजस्थान में बादल छा सकते हैं। कई जिलों में तेज हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
140 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि चक्रवात तट से टकराते समय और अधिक तीव्र होकर अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। तटीय इलाकों में 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार हवाएं चलने और इनके झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। तट के कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश भी हो सकती है।
क्या है अर्नब का मतलब?
चक्रवात का नाम 'अर्नब' बांग्लादेश ने दिया है। इसके अर्थ की बात करें तो बंगाली भाषा में इसका मतलब 'समुद्र' या 'महासागर' होता है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे
13 घंटे पहले
सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
एक दिन पहले
चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया
03 नवम्बर 2026
उमर अब्दुल्ला को 25 विधायकों ने अल्टीमेटम दिया
02 नवम्बर 2026
पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के 3 विधायक भाजपा में शामिल
02 नवम्बर 2026
किरेन रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह की हालिया टिप्पणी को लेकर की उनकी आलोचना
29 अक्टूबर 2026