मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
खेल

पैरा एशियन गेम्स में भारत को दिन का दूसरा गोल्ड:शीतल-तोमर ने आर्चरी में दिलाया

ल

लोकजीवन संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 12:55 PM 1 मिनट में पढ़ें

पैरा एशियन गेम्स में भारत को दिन का दूसरा गोल्ड:शीतल-तोमर ने आर्चरी में दिलाया

भारत ने पैरा एशियन गेम्स में गुरुवार को दूसरा गोल्ड जीत लिया है। शीतल देवी और तोमर कुमार की जोड़ी ने आर्चरी में दिलाया। इससे पहले सुवर्णा राज ने महिला डिस्कस थ्रो में सोना जीता।

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 7 ब्रॉन्ज सहित 9 मेडल जीत लिए हैं।भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर है। उसके 16 गोल्ड, 22 सिल्वर और 33 ब्रॉन्ज के सहारे 71 मेडल हो गए हैं।

सुवर्णा ने महिला डिस्कस थ्रो की F54 कैटेरी में 15.66 मीटर थ्रो किया। उन्होंने छह प्रयासों में चार बार 15 मीटर से ज्यादा की दूरी तय की।

ईरान की शाहला हदीदी 15.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। वियतनाम की थी न्गोक थुई गुयेन ने 14.65 मीटर के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता।

F54 कैटेगरी में ऐसे खिलाड़ी आते हैं, जिनके धड़ और निचले अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है। ये खिलाड़ी थ्रोइंग चेयर से मुकाबला करते हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी खेल की खबरें

और देखें