बिश्नोई गैंग के नाम पर अभिनेता तुषार कपूर से 5 करोड़ की रंगदारी मांगी
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर से लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अभिनेता के पास एक अज्ञात ऑडियो थ्रेट आया था, जिसमें उसने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 5 करोड़ रुपये की मांग की। तुषार कपूर ने तुरंत इसकी सूचना मुंबई पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने इस केस की जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल और क्राइम ब्रांच को सौंपी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ने तुषार कपूर के पास आए ऑडियो रिकॉर्डिंग की गहनता से जांच की। पुलिस ने अपने डेटाबेस में मौजूद हैरी बॉक्सर के असली ऑडियो सैंपल से इस धमकी भरे कॉल की आवाज का मिलान किया।
मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक, दोनों ऑडियो सैंपल आपस में मैच नहीं हुए हैं। इसलिए शुरुआती जांच में यह फर्जी होने का संदेह जताया जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि किसी शरारती तत्व ने सिर्फ दहशत फैलाने के इरादे से बिश्नोई गैंग के नाम का इस्तेमाल किया है।
फिलहाल पुलिस उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसने यह ऑडियो थ्रेट भेजा था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह किसी शरारती तत्व की हरकत है या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह है।
गौरतलब है कि तुषार कपूर फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह दिग्गज अभिनेता जितेंद्र और निर्माता शोभा कपूर के बेटे हैं जबकि उनकी बड़ी बहन एकता कपूर टीवी और फिल्मों की मशहूर निर्माता हैं।
तुषार कपूर 'मुझे कुछ कहना है', 'क्या दिल ने कहा', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'ये दिल' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। हालांकि, उन्हें असली पहचान कॉमेडी फिल्मों से मिली। 'क्या कूल हैं हम' सीरीज, 'गोलमाल', 'गोलमाल रिटर्न्स' और 'गोलमाल 3' उनकी सबसे चर्चित फिल्में हैं। फिल्म 'शोर इन द सिटी' में उनके गंभीर अभिनय को भी काफी सराहा गया था।
और भी मनोरंजन की खबरें
और देखें
रामायणः पार्ट-1 ने 4 दिन में बनाया रिकॉर्ड:वर्ल्डवाइड 500 करोड़ से ज्यादा कमाई
12 घंटे पहले
‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा
07 नवम्बर 2026
सोनी सब के कलाकारों ने अपनी बचपन की दिवाली की यादों को ताज़ा किया
05 नवम्बर 2026
फिल्म ‘किंग100’ से तब्बू का दमदार अंदाज आया सामने, जन्मदिन पर मेकर्स ने जारी की पहली झलक
05 नवम्बर 2026
गाने की शूटिंग के लिए जयपुर पहुंचीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह
02 नवम्बर 2026
फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में कार्तिक आर्यन निभाएंगे लीड रोल
28 अक्टूबर 2026