नवरात्र के पांचवें दिन शक्तिधाम में मां का स्कंदमाता स्वरूप में हुआ भव्य शृंगार
भीलवाड़ा लोकजीवन। शारदीय नवरात्र महोत्सव के उपलक्ष्य में शहर के रोडवेज बस स्टैंड स्थित प्राचीन दुर्गा माता मंदिर शक्तिधाम में श्रद्धा और आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। नवरात्र के पांचवें पावन दिवस पर माता रानी का मां स्कंदमाता के दिव्य रूप में मनोहारी शृंगार किया गया। सुगंधित पुष्पों, नवीन वस्त्राभूषणों और विशेष स्वर्ण-रजत आभूषणों से सज्जित मां की अलौकिक छवि के दर्शन कर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
मंदिर के पुजारी सत्यनारायण कुदाल ने बताया कि नवरात्र के चलते मंदिर परिसर में ब्रह्ममुहूर्त से ही विशेष अनुष्ठान, दुर्गा सप्तशती पाठ और वैदिक मंत्रोच्चार जारी हैं। बस स्टैंड परिसर के निकट स्थित होने के कारण स्थानीय शहरवासियों के अलावा दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्री भी बड़ी संख्या में दर्शन और आरती का लाभ ले रहे हैं। सुबह व शाम की महाआरती में समूचा प्रांगण जय माता दी के जयकारों से गूंज उठता है। पुजारी कुदाल के अनुसार नवरात्र महोत्सव के समापन अवसर पर महाअष्टमी व महानवमी पर विशेष हवन-यज्ञ पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके पश्चात विशाल कन्या पूजन और कन्या भोज कराया जाएगा, जिसमें कन्याओं को चुनरी, दक्षिणा व प्रसादी भेंट की जाएगी। साथ ही महाप्रसाद वितरण का व्यापक आयोजन भी रहेगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
13 घंटे पहले
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
13 घंटे पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
13 घंटे पहले
बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर हमला, जेसीबी से गिराई दीवारें
13 घंटे पहले
लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक
13 घंटे पहले
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
एक दिन पहले