कमला हत्याकांड: दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। वीर सावरकर चौक निवासी कमला देवी कांकरिया की निर्मम हत्या और 22 लाख रुपये के गहनों की लूट के मामले में भीमगंज थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। मामले में पहले पकड़े गए मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा और उसके साथी हीरा सिंधी के बाद पुलिस ने अब तीसरे आरोपी आर्यन दाधीच (19) उर्फ चूचा (पुत्र जीतू शर्मा, निवासी मलाण) को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की गहन पूछताछ और मामले की कडिय़ां जोडऩे के लिए पुलिस को 7 दिन का पुलिस रिमांड सौंपा है।
घटनाक्रम और वारदात का पूरा टाइमलाइन
12 अक्टूबर को कमला देवी अचानक लापता हो गईं। इसी शाम मुख्य आरोपी रवि तापडय़िा ने उधारी चुकाने का नाटक करके महिला को अपने पास बुलाया और अपने मकान में ले जाकर उनका गला दबा दिया। 13-14 अक्टूबर को काम करने वाली बाई घर पहुंची, लेकिन घर पर ताला लगा मिला। 14 अक्टूबर को काम वाली बाई ने कमला देवी की बहू रवीना को उनके गायब होने की सूचना दी। 15 अक्टूबर को बहु रवीना ने भीमगंज थाने में सास की गुमशुदगी/मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई। 26-27 अक्टूब को पुलिस नेमुख्य आरोपी रवि तापडय़िा और उसके साथी हीरा सिंधी को दबोचा। आरोपियों की निशानदेही पर कोठारी नदी से जलाए गए शव के अवशेष/हड्डियां बरामद की गईं।
हत्या और सबूत मिटाने का खौफनाक तरीका
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रवि तापडिय़ा (43), जो मृतका के पति का पूर्व रिकवरी एजेंट था, रंजिश और लूट के इरादे से महिला को अपने ठिकाने पर लाया था। गला दबाकर हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। अगली सुबह जले हुए शव पर पानी डालकर उसे ठंडा किया गया और बची हुई हड्डियों व राख को बाल्टी में भरकर कोठारी नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद आरोपी महिला के सोने के झुमके, कंगन और गले का हार (कुल 15 तोला सोना) लूटकर फरार हो गए थे। सीओ सिटी सज्जन सिंह के अनुसार, आर्यन दाधीच की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की पूरी साजिश, लूटे गए जेवर की बरामदगी और इस अपराध में शामिल अन्य संभावित सहयोगियों की तलाश में जुटी है। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है ताकि घटना से जुड़े सभी सबूतों को जुटाया जा सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
17 घंटे पहले
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
17 घंटे पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
17 घंटे पहले
बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर हमला, जेसीबी से गिराई दीवारें
17 घंटे पहले
लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक
17 घंटे पहले
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
एक दिन पहले