पटाखा बाजार गुलजार, आसमान में ड्रोन दिखाएंगे रंगीन आतिशबाजी, 76 स्टॉल पर सजी
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।। दीपावली का त्योहार आते ही वस्त्रनगरी भीलवाड़ा का पटाखा बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है। बाजार सज चुके हैं और परिवारों के साथ लोग आतिशबाजी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जहां इस बार ड्रोन लाइट शो और कई नई वैराइटी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिला प्रशासन ने शहर में पटाखा बिक्री के लिए तीन मुख्य स्थान निर्धारित किए हैं, जिनमें राजेंद्र मार्ग स्कूल मैदान 60 स्टॉल, ग्रामीण हाट बाजार 6 स्टॉल और लेबर कॉलोनी 10 स्टॉल शामिल हैं। इस प्रकार शहर में कुल 76 स्टॉल पर आतिशबाजी की बिक्री हो रही है और व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इस बार बाजार में आसमान में उडऩे वाले ऐसे ड्रोन चर्चा में हैं जो रंग-बिरंगी लाइटिंग और साउंड के जरिए दीपावली की रात को खास बनाएंगे। इसके अलावा रंगीन रोशनी वाली कोठी, सायरन रॉकेट, और मिट्टी से बने अशर्फी अनार जैसी वैराइटी भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। बच्चों को रोशनी बिखेरने वाले पटाखे पसंद आ रहे हैं, वहीं युवाओं में तेज आवाज वाले पटाखों को लेकर उत्साह है। धुएं और प्रदूषण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच ग्रीन और इको-फ्रेंडली पटाखों की मांग बढ़ी है। व्यापारी कम धुआं छोडऩे वाले उत्पादों को प्रमुखता दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुकानों के बाहर पानी से भरे दो ड्रम, रेत की बाल्टियां और अग्निशमन उपकरण रखे गए हैं। साथ ही, यह चर्चा भी है कि जिन लोगों के नाम दुकानें आवंटित हुईं उन्होंने मुनाफा लेकर दुकानें दूसरों को सौंप दी हैं। मालूम हो कि दीपावली की चमक और आतिशबाजी के इस उत्साह के बीच यह बेहद जरूरी है कि उत्साह लापरवाही में न बदले। पटाखे खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और वैधता जांचें तथा बच्चों को पटाखों से दूर रखकर बड़ों की निगरानी में ही सुरक्षित रोशनी वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें, ताकि यह पर्व सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाया जा सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
अजमेर की आनासागर झील में मिला भीलवाड़ा की लापता महिला का शव
13 घंटे पहले
हरणी के ओशो उपवन में चोरी, आश्रम में की तोडफ़ोड़, गैस सिलेंडर, पंखे सहित कई सामान ले गए चोर
13 घंटे पहले
मांडलगढ़ दुर्ग में असामाजिक तत्वों के आगजनी से मचा हडक़ंप, टला बड़ा संकट
13 घंटे पहले
बिलिया कलां में बलाई समाज के सामुदायिक भवन पर हमला, जेसीबी से गिराई दीवारें
13 घंटे पहले
लोक आस्था का महापर्व छठ कल से, महापौर जसवंत कंवर ने किया छठ घाटों का औचक
13 घंटे पहले
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
एक दिन पहले