रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। चित्तौडग़ढ़ मार्ग पर रेलवे ओवरब्रिज के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। ट्रेन की चपेट में आने से पटना के मूल निवासी एक युवक की कटकर मौत हो गई। इस हादसे से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर जीआरपी और प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रताप नगर थाना पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान मुकेश कुमार पुत्र वेधनाथ पंडित के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था और वर्तमान में भीलवाड़ा शहर के पटेल नगर स्थित मानसरोवर झील के पास किराए पर रहकर ड्राइवर का काम करता था। पुलिस प्राथमिक जांच में इसे ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा मान रही है, हालांकि हर पहलू से मामले की गहराई से जांच की जा रही है।
जीआरपी ने दी प्रताप नगर पुलिस को सूचना
घटनास्थल भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ रेलवे ट्रैक के पास होने के कारण जीआरपी ने तुरंत हरकत में आते हुए स्थानीय प्रताप नगर थाना पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास किया, जिसके बाद मृतक के भाई कुंदन से संपर्क हुआ। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।
मोर्चरी में करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिचित और परिजन भी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पहुंच गए हैं। प्रताप नगर थाना पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में मृतक मुकेश कुमार का पोस्टमार्टम शुरू करवा दिया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस मामले की अग्रिम जांच में जुटी है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
11 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
11 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
11 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
11 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
11 घंटे पहले
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
एक दिन पहले