मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 22 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान हाउसिंग बोर्ड (RHB) प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों-जयपुर, भिवाड़ी और अजमेर के किशनगढ़ में शनिवार को नई आवासीय योजनाएं लॉन्च करेगा।
  • पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
  • केंद्र सरकार इसी महीने संसद का विशेष सत्र बुला सकती है।
  • कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दीपके तिरंगा रैली में शामिल होने सेंट्रल पार्क जा रहे थे।
भीलवाड़ा

पहले चरण में नौ पंचायत समितियों में हो रहा मतदान, जिला परिषद की 28 सीटों पर 72 प्रत्याशी मैदान मे

8लाख91 हजार 353 मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल, ग्रामीण मतदाता कर रहे अपने मत का प्रयोग

ल

लोकजीवन संवाददाता

22 अक्टूबर 2026, 11:05 AM 2 मिनट में पढ़ें

पहले चरण में नौ पंचायत समितियों में हो रहा मतदान, जिला परिषद की 28 सीटों पर 72 प्रत्याशी मैदान मे

भीलवाड़ा जिले में पंचायत चुनाव का बिगुल, शाम 6 बजे तक चलेगी वोटिंग

भीलवाड़ा


1,110 बूथों पर 538 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला

प्रथम चरण के तहत जिले की बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल तथा सुवाणा पंचायत समितियों में हो रहा मतदान

एंकर पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत भीलवाड़ा जिले में गुरुवार को प्रथम चरण का मतदान शुरू हो गया। जिले में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में नौ पंचायत समितियों के अंतर्गत जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन विभाग की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।


प्रथम चरण में जिले के कुल 8,91,353 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए जिले में 1,110 मतदान बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के साथ व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के प्रयास किए गए हैं।

जिला परिषद की 28 सीटों पर 72 प्रत्याशी मैदान मे

पहले चरण में जिला परिषद सदस्य की 28 सीटों के लिए चुनाव हो रहा है। इनमें 23 पूर्ण एवं पांच आंशिक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। इन सीटों पर कुल 72 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पंचायत समिति सदस्य की 177 सीटों के लिए 466 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस तरह जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 538 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला मतदाताओं के मतों से होगा।


प्रथम चरण के तहत जिले की बिजौलियां, जहाजपुर, खजूरी, कोटड़ी, मांडलगढ़, बनेड़ा, करेड़ा, मांडल तथा सुवाणा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। इन क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कर रहे हैं।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें