राजस्थान पंचायत चुनाव: कहीं EVM में खराबी, कहीं बूथ पर कतारें
85 लाख वोटर्स डालेंगे वोट
पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनके सामने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के कुल 6,926 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका है। एक मतदाता को दोनों पदों के लिए अलग-अलग वोट डालने होंगे।
पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनके सामने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के कुल 6,926 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका है।
राजस्थान में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान हो रहा है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें नजर आ रही हैं। कहीं महिलाएं सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचीं, तो कहीं बुजुर्गों में भी वोट डालने को लेकर उत्साह दिखा। इस बीच अजमेर जिले के एक मतदान केंद्र पर EVM में खराबी आने से करीब 10 मिनट तक वोटिंग रोकनी पड़ी। जांच के बाद मशीन दोबारा चालू की गई और मतदान शुरू हो गया।
पहले चरण में 85 लाख 7 हजार 306 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनके सामने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के कुल 6,926 उम्मीदवारों में से अपने प्रतिनिधि चुनने का मौका है। एक मतदाता को दोनों पदों के लिए अलग-अलग वोट डालने होंगे। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है, लेकिन कई क्षेत्रों में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP), भारतीय आदिवासी पार्टी (BAP) और निर्दलीय उम्मीदवार भी मुकाबले को दिलचस्प बना रहे हैं। मतदान के लिए कुल 9,886 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं।
अजमेर में EVM की वायरिंग में खराबी, 10 मिनट रुकी वोटिंग
अजमेर जिले की सावर पंचायत समिति के ग्राम पंचायत घटियाली स्थित बूथ संख्या 33 पर EVM में तकनीकी खराबी आ गई। जसवंतपुरा स्थित मतदान केंद्र पर वायरिंग में गड़बड़ी के कारण करीब 10 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। मशीन में खराबी सामने आने के बाद मतदान रोक दिया गया। जांच के बाद EVM को दोबारा चालू किया गया और वोटिंग शुरू हो गई।
मतदान के दौरान मशीन में आई खराबी के कारण कुछ देर के लिए प्रक्रिया बाधित हुई, हालांकि जांच के बाद मतदान फिर से शुरू करा दिया गया।
उदयपुर में सुबह से मतदान के लिए पहुंचीं महिलाएं
उदयपुर जिले में भी पहले चरण के मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। भींडर पंचायत समिति के पीथलपुरा स्थित सरकारी स्कूल में बने मतदान केंद्र पर सुबह से ही महिलाओं की कतार लग गई। महिलाएं अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचीं। उदयपुर में पहले चरण के तहत 10 पंचायत समितियों और जिला परिषद के कुल 47 में से 25 वार्डों में चुनाव हो रहे हैं। मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की आवाजाही शुरू हो गई।
पाली में आमने-सामने के प्रत्याशियों ने साथ खिंचाई फोटो
पाली जिले में चुनावी मुकाबले के बीच भाईचारे की तस्वीर भी सामने आई। रानी पंचायत के वार्ड-4 से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशी भीमाराम कुमावत, कांग्रेस प्रत्याशी सुजाराम चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी हेमाराम देवासी व कालूराम चौधरी ने बूथ पर एक साथ फोटो खिंचवाई।
प्रत्याशियों ने कहा कि चुनाव आते-जाते रहते हैं, लेकिन गांव का भाईचारा और एकता कायम रहनी चाहिए। उनकी इस तस्वीर ने चुनावी माहौल के बीच आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
डूंगरपुर में आदर्श मतदान केंद्र, गुब्बारों से सजाया प्रवेश द्वार
डूंगरपुर जिले में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं। झोंथरी पंचायत समिति के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, विकासनगर को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। यहां प्रवेश द्वार को गुब्बारों से सजाया गया है और मतदाताओं के लिए कालीन बिछाई गई है। स्कूल परिसर में कुल चार अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं।
इसी जिले के झोंथरी पंचायत समिति क्षेत्र के गैंजी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर भूमिका पंचाल ने पहली बार वोट डाला। उन्होंने बताया कि गांव के विकास, सड़क और शिक्षा जैसे मुद्दों को ध्यान में रखकर मतदान किया है।
डूंगरपुर में जिला परिषद की 20 सीटों पर चुनाव
डूंगरपुर जिले में पहले चरण में जिला परिषद की 37 में से 20 सीटों पर मतदान हो रहा है। इसके साथ ही सात पंचायत समितियों की 119 सीटों के लिए भी वोट डाले जा रहे हैं। जिले में सुबह से मतदाताओं का उत्साह नजर आया। दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
मतदाताओं को जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए अलग-अलग दो वोट डालने हैं। इसलिए मतदान केंद्रों पर दोनों पदों के लिए वोटिंग की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है।
राजसमंद में मतदान शुरू होते ही लगी कतारें
राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ पंचायत समिति के मजेरा मतदान केंद्र पर वोटिंग शुरू होते ही मतदाताओं की कतारें लग गईं। सुबह के समय बुजुर्ग मतदाता भी बड़ी संख्या में वोट डालने पहुंचे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है।
पहले चरण के मतदान में अब नजर इस बात पर रहेगी कि दिनभर में कितने मतदाता वोट डालने पहुंचते हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबले का रुख क्या रहता है। RLP, BAP और निर्दलीय उम्मीदवारों की मौजूदगी भी कई सीटों पर चुनावी समीकरण प्रभावित कर सकती है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कार्यकर्ताओं से किया एकजुट होने का आह्वान
22 घंटे पहले
महानिदेशक नीरज के. पवन ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का अवलोकन
22 घंटे पहले
राजस्थान-दूसरे चरण में सरपंच के 15 हजार से ज्यादा दावेदार
23 घंटे पहले
पंचायत चुनाव: पहले चरण के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
एक दिन पहले
तीन दिन धूप के बाद फिर बदलेगा मौसम, छह जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
एक दिन पहले
पूर्व मंत्री महेश जोशी को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
16 अक्टूबर 2026