गांवों में आज चुन रहे ‘मुखिया’, दोपहर 12 बजे तक 41.31 प्रतिशत वोटिंग, फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा
- पंचायत चुनाव फस्र्ट फेज: शाम 6 बजे मतदान, फिर आएंगे परिणाम, कल उप सरपंच का चुनाव
भीलवाड़ा लोकजीवन/ पंचायत चुनाव के पहले चरण में भीलवाड़ा जिले की नौ पंचायत समितियों के 325 सरपंचों व 2868 वार्ड पंचों के लिए आज 1103 मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में वोट पड़ रहे हैं। आज मतदान के दौरान कई पंचायतों में माहौल गर्म रहा। जहाजपुर पंचायत समिति की उलेला पंचायत में मतदान को लेकर बवाल हो गया है। मतदान कार्मिक पर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने एकबारगी तो मतदान बंद करने की चेतावनी दे डाली। पीपलंूद में फर्जी वोटिंग के आरोप पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोपहर 1२ बजे तक कुल 8 लाख 87 हजार 760 वोटों में से 41.31 प्रतिशत (३६६७२३) वोट पड़े। मतदाताओं में उत्साह का माहौल है।
शहर के पैराफेरी क्षेत्र की सुवाणा, हलेड़, आरजिया, पालड़ी, पांसल सहित अन्य सभी ग्राम पंचायतों में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ।
हलेड़ में मुख्य रूप से भाजपा के बालूलाल आचार्य, कांग्रेस के हरफूल जाट, भगवतीलाल जाट, गोपाल सेन चुनाव मैदान में हैं। यहां सुबह से ही माहौल जोरदार रहा।
सुवाणा में सरपंच पद के लिए सात प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे। मुख्य रूप से अनिता चौधरी, अलोल देवी, पुष्पा चौधरी में टक्कर है।
दोपहर 12 बजे तक खजूरी पंचायत समिति में सर्वाधिक 44.81 प्रतिशत मतदान हुआ, वहीं सबसे कम 37.42 फीसदी वोट मांडलगढ़ में पड़े। सभी पंचायतों में शाम छह तक मतदान होगा।
शाम को मतगणना, उप सरपंच का चुनाव कल
मतदान शाम 6 बजे समाप्त होने के तुरंत बाद ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर आरओ की देखरेख में मतगणना होगी। पंच-सरपंचों के चुनाव बैलेट पेपर से हो रहे हैं, इसलिए सभी ग्राम पंचायतों के परिणाम देर रात तक घोषित होंगे। अगले दिन 25 अक्टूबर को ग्राम पंचायत में उप सरपंच का चुनाव होगा।
पर्यवेक्षक, कलेक्टर, एसपी ने किया निरीक्षण
राज्य निर्वाचन आयोग के भीलवाड़ा जिला पर्यवेक्षक जन अभियोग निराकरण विभाग के निदेशक पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव हर्ष सावन सुखा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधू, एसपी सागर राणा निरंतर मॉनिटरिंग करते रहे। उन्होंने भी विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
करेड़ा सरपंच व चार वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित
करेड़ा ग्राम पंचायत में लक्ष्मी कुमारी कल ही निर्विरोध सरपंच निर्वाचित हो गई। वहां उनके अलावा कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं था। इस पर आरओ ने उनके निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इसी तरह चार वार्ड पंचों का भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिले में कुल 326 ग्राम पंचायतें हैं।
मीडिया को कवरेज करने से रोका
सुवाणा पंचायत समिति में मतदान केंद्र परिसर में ग्राउंड रिपोर्टिंग पर गई मीडिया टीम को कवरेज करने से सीओ सिटी सज्जन सिंह ने रोका, जबकि उनके पास निर्वाचन विभाग द्वारा जारी पास थे। सीओ ने मतदान केंद्र के बाहर से कवरेज करने की नसीहत दी। दोपहर बाद जिला प्रशासन ने आरओ से बात की और कवरेज के लिए अनुमति दी।
———
पीपलूंद में फर्जी मतदान पर हंगामा, दो लोग हिरासत में
जहाजपुर। जहाजपुर क्षेत्र की पीपलुंद ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान फर्जी मतदान के आरोप को लेकर माहौल गरमा गया। ग्रामीणों ने मतदान केंद्र के बाहर आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की।
पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। जहाजपुर थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि पीपलुंद मतदान केंद्र के बाहर कुछ लोग हंगामा कर रहे थे, उनमें से 2 लोगों को डिटेन किया गया है। उन्होंने लोगों से शांति पूर्वक मतदान करने की अपील की है।
कहां-कितने मतदाता और दोपहर 12 बजे तक मतदान
पंचायत समिति सरपंच मतदाता मतदान प्रतिशत
बनेड़ा 29 91400 37821 41.38
बिजौलियां 26 59270 24923 42.05
जहाजपुर 32 93299 38138 40.88
करेड़ा 36 88101 35514 40.31
कोटड़ी 46 138651 57087 41.17
खजूरी 27 67744 30357 44.81
मांडल 36 106036 43628 41.14
मांडलगढ़ 39 102559 38373 37.42
सुवाणा 54 140700 60882 43.27
कुल 325 867860 ३६६७२३ ४१.३१
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
काशीपुरी पीएचसी में जर्जर छत का प्लास्टर और पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा
एक घंटा पहले
प्रभु श्रीराम के करुण विलाप से नम हुईं आंखें, राज्याभिषेक के साथ सम्पन्न हुई रामलीला
एक घंटा पहले
खाद्य सुरक्षा टीम ने रायला में 240 किलो मिठाई, रसगुल्ले, नमकीन व चाशनी करवाई नष्ट
एक घंटा पहले
बड़ला चौराहे पर टला बड़ा हादसा, मिष्ठान भंडार में गैस लीकेज से भडक़ी आग
एक घंटा पहले
मानसरोवर झील की सैर बनी जानलेवा: नाव असंतुलित होने से युवक डूबा
एक घंटा पहले
326 सरपंचों व 2872 वार्ड पंचों के लिए नामांकन दाखिल, वोटिंग कल
20 घंटे पहले