मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राजस्थान की 3626 पंचायतों में आज पंच और सरपंच के लिए नामांकन हो रहे हैं। कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।
  • बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के कारण आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अब तक 5 लोगों की मौत
  • देश में कैंसर की 543 दवा ब्रांडों और पैक की कीमतों में बदलाव ,राष्ट्रीय नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) के फैसले के बाद 397 यानी 73% दवाओं के दाम घटाए ।
भीलवाड़ा

सांवरिया सेठ मंदिर में करवा चौथ पर  ठाकुर जी ने राधा रानी को पिलाया जल

ल

लोकजीवन संवाददाता

29 अक्टूबर 2026, 02:00 PM 2 मिनट में पढ़ें

सांवरिया सेठ मंदिर में करवा चौथ पर  ठाकुर जी ने राधा रानी को पिलाया जल

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।  जिले के नौगांवा स्थित श्री सांवरिया सेठ मंदिर में करवा चौथ के पावन पर्व पर अत्यंत मनमोहक और अलौकिक झांकी सजाई गई। इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भक्तों का भारी उत्साह देखने को मिला, जहां भगवान सांवरिया सेठ और श्री राधा रानी के स्वरूप का अद्भुत शृंगार किया गया था। करवा चौथ के इस महापर्व पर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर इस पावन दृश्य का आनंद लिया। मंदिर ट्रस्ट संरक्षक डीपी अग्रवाल एवं सहमंत्री श्रवण सेन ने बताया कि करवा चौथ के पावन अवसर पर सजाई गई झांकी का मुख्य आकर्षण भगवान सांवरिया सेठ का वह स्वरूप रहा, जिसमें ठाकुर जी स्वयं हाथों में जल का लोटा लेकर श्री राधा रानी को प्रेमपूर्वक जल पिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस अद्भुत और प्रेम से परिपूर्ण दृश्य को देखकर वहां मौजूद हर भक्त का मन गदगद हो गया। वहीं दूसरी ओर, श्री राधा रानी जी छलनी से चंद्रमा और अपने प्रियतम ठाकुर जी का दर्शन कर अपना निर्जला और पावन व्रत पूर्ण करती हुई दिखाई दीं। इस सुंदर झांकी ने दांपत्य प्रेम और अटूट आस्था के इस पर्व की महिमा को और अधिक बढ़ा दिया। ट्रस्ट के कैलाश डाड, अखिलेश जाजू ने बताया कि 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें