आसींद में चुनाव के दौरान कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट का आरोप, थाने पहुंचा मामला
भीलवाड़ा LOKJEEWAN NEWS। आसींद क्षेत्र में पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव के दौरान राजनीतिक रंजिश और माहौल गर्मा गया है। वार्ड नंबर 01 के कांग्रेस पार्षद के साथ मारपीट करने और जातिगत गालियां देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी ने आसींद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
प्रार्थी एवं आसींद नगर पालिका के वार्ड नंबर 01 से कांग्रेस पार्षद रमेश भील पुत्र भागू भील, निवासी- आमली खेड़ा की झोपडिय़ा ने पुलिस थाना आसींद में दी रिपोर्ट में बताया कि 28 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे वह अपने समाज के मतदाताओं को अपनी पार्टी के पक्ष में मतदान पर्ची कटवाकर दे रहे थे। इसी दौरान, वार्ड नंबर 05 के बीजेपी पार्षद देवेन्द्र कुमार गुर्जर पुत्र मनसुख गुर्जर, निवासी- देवनगर, आसींद वहां आया और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। प्रार्थी का आरोप है कि आरोपी ने जातिसूचक गालियां देते हुए कहा कि तू कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए क्यों कह रहा है, चुपचाप यहां से चला जा नहीं तो अभी तेरे हाथ-पैर तोड़ दूंगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी देवेंद्र कुमार गुर्जर ने उनके साथ धक्का-मुक्की की और धमकी दी कि नगरपालिका आसींद में आने पर हाथ-पैर तोड़ दिए जाएंगे। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उन्हें और उनके जान-माल को गंभीर खतरा है। घटना के बाद पीडि़त पार्षद ने आसींद थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ जातिगत गाली-गलौज करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
कमला हत्याकांड: दो आरोपी सात दिन के रिमांड पर, तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
एक घंटा पहले
दो ज्वेलर्स शॉप के शटर तोड़ किए लाखों के जेवरात पार, सीसीटीवी में कैद हुए चार चोर
एक घंटा पहले
नागदी बांध मोड़ बना खूनी ब्लैक स्पॉट,अंधेरे में पानी में समाई क्रेटा, मूर्तिकार की दर्दनाक मौत
एक घंटा पहले
चांद के दीदार से लेकर सोशल मीडिया सेल्फी तक बदला त्योहार का अंदाज
एक घंटा पहले
VideoNews - कमला देवी को किडनैप कर गहने लूटे, शव को छत पर जलाकर अवशेष नदी में फेंके, मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा गिरफ्तार
एक दिन पहले
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन
एक दिन पहले