मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
भीलवाड़ा

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन

ल

लोकजीवन संवाददाता

27 अक्टूबर 2026, 01:58 PM 2 मिनट में पढ़ें

गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच व पोषण किट वितरित, टीबी रोगियों को मिला राशन

 भीलवाड़ा लोकजीवन। सोशल वेलफेयर सोसायटी की ओर से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हाल ही में हलीमा मेटरनिटी एवं जनरल हॉस्पिटल परिसर में ३३वां नि:शुल्क शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में वरिष्ठ महिला चिकित्सक डॉ. फरजाना सिद्दीकी ने गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर उचित परामर्श दिया। इस दौरान सभी महिलाओं को नि:शुल्क पोषण किट, आवश्यक आयरन, कैल्शियम व अन्य दवाइयां वितरित की गईं।  यह शिविर मातृ मृत्यु दर में कमी लाने और खतरे वाली (हाई-रिस्क) गर्भवती महिलाओं का समय पर पता लगाकर आवश्यक कदम उठाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की ९, १८ व २७ तारीख को नियमित रूप से आयोजित किया जा रहा है। इसके साथ ही, कार्यक्रम के दौरान जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी द्वारा चिह्नित ५ टीबी रोगियों को मासिक राशन किट भी वितरित किए गए। उल्लेखनीय है कि यह राशन किट जनवरी माह से प्रतिमाह २७ तारीख को लगातार वितरित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर सोसायटी के सचिव मोहम्मद एजाज शेख, सलाहकार डॉ. फरियाद मोहम्मद, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी मोहम्मद सलीम गौड़, मीरदाद खान और मकसूद अली काजी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें