मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
भीलवाड़ा

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 850 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री सीज

- मिर्ची मंडी के कोल्ड स्टोरेज पर छापा- कोटड़ी में मिठाई दुकानों से भी लिए नमूने

ल

लोकजीवन संवाददाता

26 अक्टूबर 2026, 06:10 PM 2 मिनट में पढ़ें

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 850 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री सीज

भीलवाड़ा. दीपावली के त्योहार पर मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभाग की दो टीमों ने छापेमारी की। टीम ने मिर्ची मंडी स्थित एक कोल्ड स्टोरेज से भारी मात्रा में संदिग्ध 5 हजार850 किलोग्राम खाद्य सामग्री जब्त कर सीज की। इसके साथ ही कोटड़ी कस्बे में नामी मिठाई दुकानों से मावा व मिठाइयों के नमूने लिए। इस बड़ी कार्रवाई से मिलावटखोरों और जमाखोरों में हड़कंप मच गया

मिर्ची मंडी में 5 हजार 850 किलो माल सीज

सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने मिर्ची मंडी स्थित कोल्ड स्टोरेज पर औचक निरीक्षण किया। यहां भारी मात्रा में भंडारित सूखे मेवे, मसाले व मिर्च पाउडर संदिग्ध पाए गए। गुणवत्ता जांच रिपोर्ट आने तक पूरी सामग्री को सीज कर दिया गया। जब्त माल में 2 हजार किलो काजू, 1,500 किलो लाल मिर्च पाउडर, 1,050 किलो अजवाइन , 700 किलो किशमिश, 600 किलो सौंफ शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अशोक यादव, नीरज मीणा व कुलदीप चौधरी मौजूद रहे।

कोटड़ी में मावा व रसगुल्लों के लिए नमूने

दूसरी टीम ने कोटड़ी कस्बे में दबिश दी। बीसीएमओ डॉ. सुरेश कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर व विजय मेहता ने चारभुजा मिष्ठान भंडार से फीका मावा व रसगुल्ले, बजरंग मिष्ठान भंडार से केसरबाटी और जोधपुर मिष्ठान भंडार से बर्फी व रसगुल्ले के नमूने लिए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला, अजमेर भिजवाया गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें