मुख्य सामग्री पर जाएं

सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • राष्ट्रपति भवन के पास नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, घना धुआं दिखाई दिया, दमकल की कई गाड़ियां रवाना
  • अजमेर-डिस्कॉम के 14जिलों में किसानों को मिलेगी दिन में बिजली
  • जयपुर से पश्चिम बंगाल के सांतरागाछी के लिए सोमवार को नई स्पेशल ट्रेन शुरू होगी।
  • ब्राजील में 80 साल के लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने चौथी बार राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया
  • चक्रवात अर्नब बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 27 अक्टूबर तक भयानक तूफान में बदल सकता है।
राजस्थान

भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला: गांव में 50-60 लोगों के घायल होने की झूठी सूचना पर दौड़ीं आधा दर्जन एम्बुलेंस, आरोपी गिरफ्तार

ल

लोकेश सोनी

26 अक्टूबर 2026, 07:56 PM 3 मिनट में पढ़ें

भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला: गांव में 50-60 लोगों के घायल होने की झूठी सूचना पर दौड़ीं आधा दर्जन एम्बुलेंस, आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के जहाजपुर उपखंड क्षेत्र से एक बेहद गैर-जिम्मेदाराना और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने 108 आपातकालीन सेवा पर फोन कर गांव में खूनी संघर्ष होने और 50 से 60 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही चिकित्सा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आधा दर्जन एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना कर दी गईं। हालांकि, जब एम्बुलेंस गांव पहुंचीं तो वहां सन्नाटा पसरा मिला और घटना पूरी तरह फर्जी निकली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
झूठी सूचना से मचा हड़कंप, गांवों में दौड़ीं एम्बुलेंस

जानकारी के अनुसार, जहाजपुर क्षेत्र के छोटी लुहारियां (लोहरिया खुर्द) निवासी सोजी नामक व्यक्ति ने 108 नंबर पर फोन कर सूचना दी थी कि उसके गांव में बड़ा झगड़ा हो गया है और करीब 50-60 लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने की जरूरत है।
इतनी बड़ी संख्या में घायलों की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। विभाग ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत करीब 4 से 6 एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना कर दीं। जब एक साथ सायरन बजाती हुई आधा दर्जन एम्बुलेंस गांव पहुंचीं, तो ग्रामीण भी डर गए और सहम गए।
मौके पर पहुंचे तो निकला फर्जीवाड़ा
जब एम्बुलेंस चालकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने गांव में पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ की, तो पता चला कि वहां ऐसा कोई विवाद या झगड़ा हुआ ही नहीं है। सब कुछ सामान्य था। यह पूरी तरह से एक अफवाह और झूठी कॉल थी, जिसके बाद चिकित्सा कर्मियों ने राहत की सांस ली लेकिन इस बेतुकी हरकत से अमले को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सीएमएचओ ने दी चेतावनी, आरोपी गिरफ्तार
पूरे घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि छोटी लोहरिया निवासी सोजी द्वारा झूठी सूचना देकर आपातकालीन सेवाओं को गुमराह किया गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति को डिटेन कर लिया है।
मानसिक स्थिति और मेडिकल जांच: सीएमएचओ ने बताया कि आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच कराई जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि उसने घटना के वक्त नशा कर रखा था या नहीं। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
सख्त चेतावनी: डॉ. शर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति यदि बिना किसी वास्तविक कारण के आपातकालीन सेवाओं (108 एम्बुलेंस) का दुरुपयोग करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें