लापरवाही की खुदाई से फूटी पेयजल लाइन, हजारों लीटर पानी बर्बाद
- पीने की बूंद-बूंद को तरसती जनता - 300 से 400 रुपये में खरीद रही टैंकर
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर में प्रशासनिक उदासीनता और विभागों की लापरवाही का एक और गंभीर मामला सामने आया है, जहां रेलवे पुलिया के पास खड़ेश्वरी बाबा मंदिर के सामने लाइन डालने के लिए की जा रही बेपरवाह खुदाई के दौरान मुख्य पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे हजारों लीटर पानी सडक़ों पर बहकर बर्बाद हो गया, जबकि आम जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए अपनी जेब ढीली करने को मजबूर है। दरअसल, शहर के लक्ष्मी विहार एक्सटेंशन, सांदीपनि स्कूल के पीछे सहित कई इलाकों में पाइपलाइन टूटने से जलापूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई है। स्थानीय नागरिकों का दर्द है कि जब जलापूर्ति ठप हो जाती है, तो रोजमर्रा के कामकाज, खाना बनाने और साफ-सफाई के लिए पानी जुटाना किसी चुनौती से कम नहीं रहता. मजबूरी में लोगों को 300 से 400 रुपये खर्च कर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जो आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। लोगों का यह भी सवाल है कि जब कम बारिश के चलते पहले ही जल संकट को लेकर चिंताएँ गहरी हैं, तो निर्माण कार्यों से पहले भूमिगत पाइपलाइन की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं की जाती? गलती सिस्टम करे और भुगते आम आदमी, यह कहाँ का न्याय है?
इस घटना ने सरकारी महकमों की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जनता ने प्रशासन से मांग की है कि क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की तत्काल मरम्मत कर जलापूर्ति सुचारू की जाए और भविष्य में ऐसी लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई हो।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
गुलाबी ठंड का प्रकोप: एमजीएच की मेडिकल ओपीडी में मरीजों की भीड़
एक घंटा पहले
सूने मकान से 6 तोला सोना और 850 ग्राम चांदी ले उड़े चोर
एक घंटा पहले
एएसपी राजेश आर्य सहित 9 आरपीएस अधिकारी सिलेक्शन स्केल में पदोन्नत
एक घंटा पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार 850 किलो मिलावटी खाद्य सामग्री सीज
19 घंटे पहले
महात्मा गांधी अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी: विधायक कोठारी ने चिकित्सा मंत्री को लिखा पत्र, नए पद सृजित कर नियुक्तियां करने की मांग
22 घंटे पहले
शाहपुरा में दो सूने मकानों के ताले टूटे, 14 तोला सोना, 4.5 लाख नकदी और आधा किलो चांदी पार
23 घंटे पहले