राजसमंद में 16 जिला परिषद सदस्य और 80 पंचायत में सदस्यों का भाग्य आज होगा ईवीएम कैद
- चार पंचायत समितियों के 489 मतदान केंद्रों परमतदान - 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता कर रहे मताधिकार का प्रयोग
राजसमन्द लोकजीवन न्यूज। पंचायतीराज के द्वितीय चरण के अंतर्गत जिले की भीम, देवगढ़, रेलमगरा एवं राजसमन्द पंचायत समितियों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान बुधवार को प्रात: 7 बजे से शुरू हुआ जो सायंकाल 6 बजे तक जारी रहेगा। दोपहर 12 बजे तक 30 प्रतिशत के लगभग रहा। द्वितीय चरण में जिला परिषद के 16 तथा पंचायत समिति सदस्यों के 80 निर्वाचन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चारों पंचायत समितियों की 147 ग्राम पंचायतों में कुल 1,303 वार्ड हैं। मतदान के लिए कुल 489 मतदान केंद्र निर्धारित बनाए गए हैं, जिनमें 483 मुख्य एवं 6 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। द्वितीय चरण की चारों पंचायत समितियों में कुल 4 लाख 7 हजार 685 मतदाता हैं। इनमें 2 लाख 8 हजार 154 पुरुष, 1 लाख 99 हजार 530 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। भीम पंचायत समिति में जिला परिषद के 4 एवं पंचायत समिति के 19 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 39 ग्राम पंचायतों में 327 वार्ड तथा 122 मतदान केंद्र हैं। कुल 99 हजार 865 मतदाताओं में 51 हजार 284 पुरुष एवं 48 हजार 581 महिला मतदाता हैं। देवगढ़ पंचायत समिति में जिला परिषद के 3 एवं पंचायत समिति के 15 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 26 ग्राम पंचायतों में 216 वार्ड तथा 98 मतदान केंद्र हैं। कुल 77 हजार 208 मतदाताओं में 40 हजार 56 पुरुष एवं 37 हजार 152 महिला मतदाता हैं। रेलमगरा पंचायत समिति में जिला परिषद के 4 एवं पंचायत समिति के 21 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 38 ग्राम पंचायतों में 336 वार्ड हैं। कुल 116 मतदान केंद्रों में 110 मुख्य एवं 6 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। यहां कुल 98 हजार 735 मतदाताओं में 49 हजार 831 पुरुष, 48 हजार 903 महिला एवं एक थर्ड जेंडर मतदाता है।
राजसमन्द पंचायत समिति में जिला परिषद के 5 एवं पंचायत समिति के 25 निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। यहां 44 ग्राम पंचायतों में 424 वार्ड तथा 153 मतदान केंद्र हैं। कुल 1 लाख 31 हजार 877 मतदाताओं में 66 हजार 983 पुरुष एवं 64 हजार 894 महिला मतदाता हैं। द्वितीय चरण में जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से 19 तथा 23 से 29 वार्ड तक मतदान हो रहा है। इनमें रेलमगरा पंचायत समिति से संबंधित निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11, 12, 13 एवं 14, राजसमन्द से 15, 16, 17, 18 एवं 19, देवगढ़ से 23, 24 एवं 25 तथा भीम से 26, 27, 28 एवं 29 शामिल हैं।
पंच / सरपंच के लिए कल नामांकन, 30 को मतदान
द्वितीय चरण के अंतर्गत पंच / सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार, 29 अक्टूबर को होगी। इन पदों के लिए शुक्रवार, 30 अक्टूबर को प्रात: 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच का चुनाव शनिवार, 31 अक्टूबर को होगा।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
22 अक्टूबर 2026
राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में
16 अक्टूबर 2026
केबीसी में गूंजेगा राजसमंद के पसुन्द पंचायत विकास का नाम, जोशी करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
13 अक्टूबर 2026
15 साल से निर्मल ग्राम पंचायत, फिर भी पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण
09 अक्टूबर 2026
राजसमंद में अस्पतालों की कैंटीन एवं होटल का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
30 सितम्बर 2026
दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र के लिए 16 तक कर सकेंगे आवेदन
30 सितम्बर 2026