पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में 5 पंचायत समिति 81 वार्ड 13 जिला परिषद के 428 बुथ पर मतदान जारी
राजसमंद लोकजीवन। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में जिले की 5 पंचायत समितियां के 81 वार्ड के साथ 13 जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है। 428 मतदान केदो पर आज होने वाले मतदान में 192 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 3 लाख 65 हजार 313 मतदाता द्वारा तय किया जाएगा । जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा आदर्श और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पहले चरण के मतदान में जिले के दोपहर 12 बजे तक 15 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में राजसमंद जिला परिषद 13 वार्डों में होने वाले चुनाव में वार्ड संख्या 1, 2, 3, 4, 5 ,6 ,7 ,8 ,9 ,10 और 20, 21 और 22 शामिल हैं। जिसमें आमेट में जिला परिषद के 3 वार्ड, 17 पंचायत समिति वार्ड कुंभलगढ़ में जिला परिषद के 2 वार्ड, 15 पंचायत समिति वार्ड, चारभुजा में जिला परिषद के 2 वार्ड, 15 पंचायत समिति वार्ड, खमनोर में जिला परिषद के 4 वार्ड 19 पंचायत समिति वार्ड, और देलवाड़ा में जिला परिषद के 2 वार्ड 15 पंचायत समिति वार्ड शामिल है। पंचायत समितियों 81 वार्ड में मतदान जारी है। पंचायती राज चुनाव के पहले चरण के चुनाव के बाद में कल शुक्रवार को सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव होंगे जिसमें 133 ग्राम पंचायत के सरपंच और 1155 वार्ड के वार्ड पंच चुने जाएंगे।
राजसमंद जिले के पहले चरण के 13 जिला परिषद सदस्यों के चुनाव और पंच पंचायत समितियां के 81 वार्डों में होने वाले चुनाव में आदर्श और निष्पक्ष चुनाव कराने की जिम्मेदारी 2140 मतदान कर्मी बखूबी निभा रहे हैं।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
राजसमंद जिला परिषद के 29 वार्डों की तस्वीर साफ, 89 उम्मीदवार मैदान में
16 अक्टूबर 2026
केबीसी में गूंजेगा राजसमंद के पसुन्द पंचायत विकास का नाम, जोशी करेंगे राजस्थान का प्रतिनिधित्व
13 अक्टूबर 2026
15 साल से निर्मल ग्राम पंचायत, फिर भी पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण
09 अक्टूबर 2026
राजसमंद में अस्पतालों की कैंटीन एवं होटल का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
30 सितम्बर 2026
दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र के लिए 16 तक कर सकेंगे आवेदन
30 सितम्बर 2026
राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की रिश्वत लेते दो दलाल सहित अधिकारी गिरफ्तार
30 सितम्बर 2026