एसएमएस अस्पताल में दिल के मरीजों की एंजियोप्लास्टी शुरू
एसएमएस अस्पताल के नए कार्डियक टावर में सोमवार से दिल के मरीजों की एंजियोप्लास्टी शुरू हो जाएगी। इससे गोल्डन आवर में मरीजों को इलाज मिल सकेगा। पहले इमरजेंसी से गंभीर मरीज को बांगड़ स्थित कैथ लैब तक ले जाने में 10 मिनट तक लगते थे, वहीं अब नए सेंटर में इमरजेंसी और कैथ लैब एक ही जगह होने से 3 मिनट में इलाज मिल सकेगा। नए सेंटर में जुलाई से ओपीडी और जांचें शुरू की गई थीं, अब कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी और आईपीडी सेवाएं भी शुरू की जा रही हैं।
एसएमएस के बांगड़ परिसर में तीन कैथ लैब चल रही हैं। अब कार्डियक सेंटर में 4 नई कैथ लैब तैयार हो रही हैं। पहली लैब सोमवार से शुरू होगी। इसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर, एआईसीडी और सीआरटी जैसे प्रोसीजर होंगे। कैथ लैब में जापान से आई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी की मशीन लगाई गई है। इसके बाद बांगड़ की तीनों कैथ लैब हटा दी जाएंगी।
करीब 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार नए कार्डियक सेंटर में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कार्डियक टावर के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने बताया कि वर्तमान में रोजाना 800 से 1000 मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं। कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के बाद मरीजों का दबाव भी बढ़ा है। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अब उपचार की अगली सुविधाएं शुरू करने जा रहा है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प : भजनलाल शर्मा
एक दिन पहले
जयपुर के 146 वार्डों और जिला परिषद के 22 वार्डों में 22 अक्टूबर को होगा मतदान
एक दिन पहले
40 घंटे बाद कांग्रेस नेताओं से मिलने पहुंचे जयपुर पुलिस कमिश्नर
एक दिन पहले
अग्रवाल समाज जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित; नेमी चंद गुप्ता सहित कई भामाशाह हुए सम्मानित
17 अक्टूबर 2026
गरबा-डांडिया में महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘शक्ति सुरक्षा अभियान
16 अक्टूबर 2026
6 एपीओ RAS को पोस्टिंग; दो आरएएस के तबादले
16 अक्टूबर 2026