औषधि नियंत्रण विभाग ने किया गंगापुर मेडिकल शाखा में निरीक्षण, रिकॉर्ड जब्त कर जांच शुरू
- छह माह से बिना लाइसेंस बेच रहा था दवाईयां - गहन जांच के बाद करेंगे कानूनी कार्रवाई
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। सहायक औषधि नियंत्रक, भीलवाड़ा के निर्देशों पर औषधि नियंत्रण अधिकारी मनीष कुमार ने गंगापुर स्थित सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार की मेडिकल शाखा पर आकस्मिक निरीक्षण की बड़ी कार्रवाई की। विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की और दुकान से जुड़े सभी महत्वपूर्ण रिकॉर्ड व दस्तावेज नियमानुसार जब्त कर लिए। विभाग का कहना है कि प्रकरण की गहन जांच पूरी कर मामले में लिप्त सभी जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। निरीक्षण की पृष्ठभूमि में सामने आया कि गंगापुर ब्रांच के फार्मासिस्ट रौनक वर्मा से जुड़े इस मामले में दुकान का ड्रग लाइसेंस 2 फरवरी 2026 को ही निष्प्रभावी हो चुका था। इसके बावजूद न तो समय रहते लाइसेंस का रिन्यूअल हुआ और न ही नया रजिस्ट्रेशन, फिर भी सेंट्रल स्टोर से नियमित दवाइयां मंगवाकर पिछले 6 माह में लाखों रुपये का अवैध कारोबार किया गया। मामला उजागर होने पर तत्कालीन भंडार जीएम गुमान सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया। साथ ही फार्मासिस्ट से लिखित हलफनामा लिया, जिसमें उसने रिटेंशन शुल्क जमा न होने से लाइसेंस निष्प्रभावी होने की बात कबूल की। फार्मासिस्ट ने इस दौरान हुए सभी वित्तीय लेन-देन, एक्सपायरी और नॉन-मूवेबल स्टॉक की पूरी व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेते हुए संस्था को किसी भी प्रकार की देनदारी से मुक्त रखने की बात कही।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
तीन कर्मचारी चुनाव में नहीं गए, आठ प्रशिक्षण में ही नहीं आए, नोटिस
31 मिनट पहले
बिना टिकिट यात्रियों और अवैध वाहनों पर रोडवेज कसेगा शिकंजा
34 मिनट पहले
अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, अल सुबह तीन कॉम्पलेक्स सीज
35 मिनट पहले
मुखिया चुनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, 1 बजे तक 42 प्रतिशत ने वोट डाला
39 मिनट पहले
पंचायत चुनाव में मतदान कर लौट रही बैलगाड़ी को कार ने मारी टक्कर, तीन महिलाएं घायल
एक घंटा पहले
आसमान पर बादलों का पहरा, हवाओं ने कराया सर्दी का अहसास, घरों में बंद हुए कूलर-पंखे
एक घंटा पहले