मुख्य सामग्री पर जाएं

शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बीजेपी आज से प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। सीएम भजनलाल शर्मा कोटा से आंदोलन की शुरुआत करेंगे। जयपुर में अश्विनी वैष्णव और अलवर में ज्योति राजे सिंधिया पदयात्रा निकालेंगे।
  • 6 राज्यों में SIR की समयसीमा बढ़ी:दिल्ली में फाइनल लिस्ट अब 22 दिसंबर को
  • दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आज होने वाले मॉक संसद कार्यक्रम को रद्द
भीलवाड़ा

मुखिया चुनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, 1 बजे तक 42 प्रतिशत ने वोट डाला

- पंचायत चुनाव फेज-2: 185 सरपंचों व 1709 वार्ड पंचों के लिए शाम 6 बजे तक पड़ेंगे वोट, फिर मतगणना- - उप सरपंच का चुनाव कल

ल

लोकजीवन संवाददाता

30 अक्टूबर 2026, 02:42 PM 3 मिनट में पढ़ें

मुखिया चुनने के लिए ग्रामीणों में उत्साह, 1 बजे तक 42 प्रतिशत ने वोट डाला

 भीलवाड़ा .लोकजीवन न्यूज / पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में आज सात पंचायत समितियों के 5.49 लाख मतदाता आज 185 ग्राम पंचायतों के मुखिया यानी सरपंच तथा 1704 वार्ड पंच चुन रहे हैं। गांव में गहमागहमी का माहौल है। ग्रामीणों में गजब का उत्साह है। महिलाएं भी रुचि दिखा रही। कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच मतदान चल रहा है। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। उप सरपंच का चुनाव कल होगा।
फूलिया कलां, रायपुर, सहाडा़, शाहपुरा, आसींद, हुरड़ा व शंभूगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के 631 पोलिंग बूथों पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ, जो जारी है। निर्वाचन विभाग के आकंड़ों के अनुसार कुल 5 लाख 49 हजार 646 मतदाताओं में से सुबह 7 बजे से 10 बजे तक  98121 मतदाताओं ने वोट डाला, जो कुल मतदाताओं का 17.85 प्रतिशत है। शुरुआत के तीन घंटों में सर्वाधिक उत्साह नवगठित पंचायत समिति शंभूगढ़ में (19.62 फीसदी) जबकि सबसे कम उत्साह रायपुर पंचायत समिति में (15.67 प्रतिशत) देखा गया। आसींद में 17.78, हुरड़ा में 16.92, फूलियां कला में 18.12, सहाड़ा में 18.25 तथा शाहपुरा में 19.02 प्रतिशत वोट पड़े।

इसके बाद मतदाताओं में रुझान और बढ़ा तो आंकड़ा भी बढ़ता गया। दोपहर एक बजे तक शाहपुरा ने रायपुर को पछाड़ दिया। शाहपुरा में सर्वाधिक 45.87 फीसदी (28947) मतदाताओं अपने मत का दान किया, जबकि सबसे कम 38.99 प्रतिशत पर रायपुर आ गया। रायपुर में 33064 लोगों ने वोट डाला। आसींद में 44.13 प्रतिशत, हुरड़ा में 40.89, फूलियां में 43.86, सहाड़ा में 40.57, शंभूगढ़ में 41.45 प्रतिशत मत पड़े। मतदाता शाम छह बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेंगे। इसके तुरंत बाद पंचायत रिटर्निंग अधिकारी की देखरेख में मतगणना शुरू होगी, देर रात तक सभी नतीजे घोषित हो जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू व एसपी सागर राणा मतदान पर निरंतर नजर रख रहे हैं।

दोपहर 1 बजे तक कहां कितना मतदान
पंचायत समिति सरपंच वार्ड पंच मतदाता मतदान प्रतिशत
आसीन्द 27 234 77487 34198 44.13
हुरड़ा 24 250 78768 32205 40.89
फूलियाकलां 25 241 73776 32359 43.86
रायपुर 29 249 84793 33064 38.99
सहाड़ा 30 294 96883 39303 40.57
शाहपुरा 26 220 68101 31236 45.87
शंभूगढ़ 24 216 69838 28947 41.45
कुल 185 1704 549646 231312 42.08

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें