मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 03 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बिजनेस जेट क्रैश हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।
  • आंध्र तट की ओर बढ़ा चक्रवात मुरासु, आज रात टकराएगा
  • पंजाब चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं।
भीलवाड़ा

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट

- त्योहारों के मद्देनजर चल रहा सघन जांच अभियान - नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाए

ल

लोकजीवन संवाददाता

02 नवम्बर 2026, 06:14 PM 2 मिनट में पढ़ें

खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज दीपावली के त्योहार पर शहरवासियों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधू के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चित्तौड़ रोड स्थित दो प्रमुख कोल्ड स्टोरेज पर अचानक छापा मारा। इस दौरान भारी मात्रा में अखाद्य व संदिग्ध सामग्री पाए जाने पर मौके पर ही 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो साबुत लाल मिर्च नष्ट करवाई गई। विभाग की इस सख्त कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मच गया। सीएमएचओ डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि टीम ने स्वरूपगंज, चित्तौड़ रोड स्थित संगम कोल्ड स्टोरेज का औचक निरीक्षण किया। यहां गुणवत्ताहीन पाए जाने पर 1 हजार किलोग्राम गुड़ को तुरंत नष्ट करवाया गया। साथ ही धनिया साबुत, चना व गुड़ के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने शिव सुदर्शन कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारकर 500 किलोग्राम साबुत लाल मिर्च नष्ट कराई और किशमिश का सैंपल लिया। कार्रवाई टीम में डॉ. दिलराज मीणा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, साक्षी जैन, विजय मेहता एवं शाहरुख हुसैन शामिल रहे। अधिकारियों ने बताया कि सभी एकत्रित नमूनों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा गया है, जहां से रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें