तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। फुलियाकलां थाना क्षेत्र के धनोप गंाव के खासला तालाब में मवेशी चराने गए एक 34 वर्षीय युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। भीलवाड़ा और अजमेर से आई टीमों द्वारा करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत और संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद तालाब के गहरे पानी से शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने बताया कि धनोप निवासी बाबूलाल लौहार पुत्र गोपी लौहार 34 सोमवार को रोजाना की तरह मवेशी चराने के लिए खासला तालाब के आसपास गया हुआ था। दोपहर के वक्त तालाब की ओर से बचाओ-बचाओ की आवाजें सुनाई देने पर आसपास मौजूद ग्रामीण और नवनिर्वाचित सरपंच तुरंत मौके पर पहुँचे। तालाब किनारे युवक का सामान मिलने और परिस्थितियों को भांपते हुए उसके पानी में डूबने की आशंका जताई गई। घटना की सूचना मिलते ही फुलियाकलां थाना पुलिस मौके पर पहुँची और ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू की। तहसीलदार रामदेव धाकड़ व थानाधिकारी दिनेश चौधरी भी घटनास्थल पर पहुँचे और सर्च ऑपरेशन की निगरानी करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद भीलवाड़ा और अजमेर से पहुँची स्ष्ठक्रस्न की टीम ने मोर्चा संभालते हुए तालाब में सघन तलाशी अभियान चलाया। लगभग 6 घंटे चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बाबूलाल लौहार का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस आकस्मिक और दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे धनोप गाँव में शोक की लहर छा गई है। प्रशासन ने जल स्रोतों के पास सावधानी बरतने की अपील की है ताकि इस तरह की अनहोनी से बचा जा सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
6 घंटे पहले
दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
6 घंटे पहले
अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
7 घंटे पहले
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
8 घंटे पहले
अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
8 घंटे पहले
आग का तांडव: शहर के गोदाम भभके, गांवों में बाड़े स्वाहा, 20 ट्रॉली चारा जला
8 घंटे पहले