अपराधियों के हौसले बुलंद! खजूरी अरिहंत पेट्रोल पंप कर्मचारियो पर बदमाशों का जानलेवा हमला
जहाजपुर लोकजीवन। शक्करगढ़ थाना क्षेत्र में अपराधियों के बेखौफ होने का मामला सामने आया है। खजूरी स्थित अरिहंत पेट्रोल पंप पर बीती रात एक दर्जन से अधिक बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए तोडफ़ोड़ की तथा पंप कर्मचारियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिससे बदमाशों की करतूत सामने आई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने पंप कर्मियों को निशाना बनाते हुए इतनी बेरहमी से हमला किया कि एक कर्मचारी के कंधे की हड्डी टूट गई। पंप कर्मचारी मुकेश रेगर का देवली अस्पताल में उपचार जारी है। वहीं कर्मचारी धर्मराज मीणा तथा बचाव करने आए एक युवक शोभाराम मीणा का भीलवाड़ा अस्पताल में इलाज चल रहा है। हमले के दौरान जान बचाने के लिए पंप कर्मचारी मुकेश रेगर ने करीब 10 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागने का प्रयास किया। इसके बावजूद मारपीट में उनके कंधे की हड्डी टूट गई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। खजूरी कस्बे में पूर्व में भी हुई मारपीट की वारदातों में पुलिस द्वारा कठोर कार्रवाई नहीं की जाने से अपराधियों के लगातार हौसले बुलंद होते जा रहे है। शांतिपूर्ण कस्बे में अपराधियों द्वारा फैलाई जा रही अराजकता से लोगो में दहशत ओर भय का माहौल है। कस्बे के जागरूक लोगों ने पुलिस प्रशासन से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आमजन को शांतिपूर्ण वातावरण प्रदान करने की मांग की है।
सीसीटीवी में कैद तांडव, कानून व्यवस्था पर उठे सवाल
पेट्रोल पंप जैसी सार्वजनिक जगह पर एक दर्जन से अधिक बदमाशों द्वारा खुलेआम लाठियों से तोडफ़ोड़ और कर्मचारियों पर हमला किए जाने की घटना ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हो गए कि रात के समय पेट्रोल पंप पर पहुंचकर इस तरह तांडव मचा दिया? अब सवाल यह है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर कब तक गिरफ्तार करती है और पेट्रोल पंप कर्मचारियों को न्याय कब मिलता है।
इनका कहना है :-
अपराधियों को पकडऩे के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई है,सीसी टीवी कैमरे फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश जारी है। अभी तक मामले में कोई नाम रिपोर्ट नहीं आई है, भीलवाड़ा अस्पताल में उपचाररत घायलों के बयान लेने पुलिस भीलवाड़ा गई है
पूरणमल मीणा
थाना प्रभारी शक्करगढ़
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सजी गाय-बैलों के सजावटी सामान की दुकानें, सींगों पर कलरफुल रंग और पैरों में बांधेंगे घंघरू
6 घंटे पहले
दीपोत्सव की खुशियां पड़ी भारी: अनियंत्रित खानपान और मिठाइयों से बिगड़ी सेहत
6 घंटे पहले
तालाब में डूबे मवेशी चराने गए युवक का शव बरामद, 6 घंटे के चला सघन सर्च ऑपरेशन
8 घंटे पहले
गोवर्धन पूजा कर की खुशहाली की कामना, घर-घर गूंजे श्रीकृष्ण के जयकारे
8 घंटे पहले
अन्नकूट महोत्सव की धूम: पेच के बालाजी पर 21 हजार किलो सब्जियों का बन रहा महाप्रसाद
8 घंटे पहले
आग का तांडव: शहर के गोदाम भभके, गांवों में बाड़े स्वाहा, 20 ट्रॉली चारा जला
8 घंटे पहले