मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 17 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने IAS शिखर अग्रवाल और अन्य के खिलाफ प्रारंभिक जांच तेज कर दी है।
  • छठ पूजा के चौथे और आखिरी दिन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व पूरा हो गया। व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत पूरा किया।
  • उत्तराखंड के केदारनाथ में रविवार देर रात बर्फबारी हुई, इससे पहले बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई थी। इससे सोमवार को मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है।
भीलवाड़ा

सीए छात्रा की मौत मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा, चस्पा किया नोटिस; 3 दिन में हाजिर नहीं होने पर लाइसेंस होगा निरस्त

ल

लोकजीवन संवाददाता

16 नवम्बर 2026, 07:21 PM 2 मिनट में पढ़ें

सीए छात्रा की मौत मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा, चस्पा किया नोटिस; 3 दिन में हाजिर नहीं होने पर लाइसेंस होगा निरस्त

भीलवाड़ा . शहर के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में सीए की पढ़ाई कर रही 17 वर्षीय छात्रा प्राची मेहता की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से हुई मौत के मामले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद हुए भारी हंगामे और मीडिया में मामला आने के बाद जिला औषधि नियंत्रण विभाग ने त्वरित कदम उठाए हैं.
दुकान और घर पर चस्पा किया नोटिस, तीन दिन का अल्टीमेटम

जिला औषधि नियंत्रण अधिकारी मनीष कुमार मीणा ने बताया कि घटना के बाद आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक दुकान बंद कर फरार हो गया था और उसका फोन भी बंद आ रहा था. इस पर विभाग की टीम ने पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचकर लवकुश मेडिकल स्टोर के संचालक रामप्रसाद शर्मा की दुकान और उसके निवास स्थान पर औषधि अधिनियम के तहत नोटिस चस्पा किया है. संचालक को निर्देश दिए गए हैं कि वह तीन दिन के भीतर उपस्थित होकर दुकान का निरीक्षण करवाए.
उपस्थित नहीं होने पर लाइसेंस होगा रद्द, होगी कानूनी कार्रवाई
औषधि नियंत्रण अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तीन दिन की अवधि में संचालक सामने नहीं आता है, तो मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा. इसके बाद पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में दुकान का ताला खुलवाकर या तुड़वाकर दुकान के अंदर रखे स्टॉक, उपकरणों और इंजेक्शनों की गहन जांच की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वहां किसी प्रकार की अवैध या नकली दवाओं का कारोबार तो नहीं हो रहा था.
प्रशासन की सख्त कार्रवाई से अवैध दुकानदारों में हड़कंप
गौरतलब है कि सुभाष नगर स्थित 'लवकुश मेडिकल स्टोर' पर बुखार के इलाज के दौरान गलत इंजेक्शन लगने से छात्रा की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी. इस घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने दुकान के बाहर जमकर हंगामा व पथराव किया था. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार और पुलिस बल की मौजूदगी में दुकान को सीज कर दिया गया था. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की इस सख्त रुख से शहर में बिना अनुमति या अवैध रूप से मेडिकल और क्लीनिक चलाने वालों में भारी हड़कंप मच गया है.

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें