मेडिकल कॉलेज भीलवाड़ा की बड़ी उपलब्धि: पहले पीजी बैच का 100 फीसदी परिणाम, सभी 8 विद्यार्थी सफल
आरयूएचएस की एमडी-एमएस मुख्य परीक्षा 2026 में लहराया परचम, संस्थान में अब 52 पीजी सीटें
भीलवाड़ा। राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS) द्वारा आयोजित एमडी-एमएस मुख्य परीक्षा 2026 में राजमाता विजयाराजे सिंधिया मेडिकल कॉलेज, भीलवाड़ा के सभी 8 स्नातकोत्तर (पीजी) विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त कर शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है।
इसके साथ ही वर्ष 2023 में शुरू हुए कॉलेज के प्रथम पीजी बैच ने अपनी स्नातकोत्तर शिक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है। इस बैच में माइक्रोबायोलॉजी के 4 और पैथोलॉजी विभाग के 4 विद्यार्थी शामिल थे। इस उपलब्धि में माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. रोहित सचदेव, पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. सोनल अग्रवाल और पैथोलॉजी के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. विवेक जैन के मार्गदर्शन व शैक्षणिक नेतृत्व का विशेष योगदान रहा।
8 से बढ़कर 52 हुईं पीजी सीटें प्राचार्य डॉ. पूजा गंगराड़े ने सभी सफल विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों को बधाई देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में 8 सीटों से शुरू हुई पीजी शिक्षा की यात्रा अब बढ़कर 52 सीटों तक पहुंच गई है। इससे भविष्य में अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक तैयार होंगे, जिसका सीधा लाभ भीलवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के रूप में मिलेगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सीए छात्रा की मौत मामला: लवकुश मेडिकल स्टोर पर औषधि विभाग का शिकंजा, चस्पा किया नोटिस; 3 दिन में हाजिर नहीं होने पर लाइसेंस होगा निरस्त
10 घंटे पहले
मौसम के मिजाज से बढ़ी मुश्किलें: पारे के अंतर से एमजीएच में उमड़ी मरीजों की भीड़
16 घंटे पहले
आचार्य पुलकसागर बोले भीलवाड़ा वालों के दिलों में रहेंगे हम, विदाई की बेला में भावुक हुए नयन
16 घंटे पहले
आस्था की ज्योति से झिलमिलाए घाट, उगते सूर्य को अघ्र्य के साथ छठ महापर्व संपन्न
16 घंटे पहले
सीए छात्रा की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप: मेडिकल स्टोर को लगाई आग, हुआ जमकर हंगामा, तहसीलदार ने की दुकान सीज
एक दिन पहले
छठ महापर्व: खरना पर गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत
एक दिन पहले