रोशनी से जगमगा रही वस्त्रनगरी, दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारी जोरों पर
- जिला कलेक्ट्रेट और ओवरब्रिज पर रोशनी बनी आकर्षण - सर्राफा, रेडीमेड और मिठाई की दुकानों पर चहल-पहल
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। दीपावली के पावन पर्व को लेकर वस्त्रनगरी के बाजारों में उत्सव का माहौल है। त्यौहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही शहर के मुख्य बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। कपड़ों, ज्वैलरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और मिठाई की दुकानों पर सुबह से शाम तक खरीदारी का दौर जारी है। दीपावली पर्व के स्वागत के लिए नगर विकास न्यास और जिला प्रशासन की ओर से विशेष तैयारियां की गई हैं। जिला कलेक्ट्रेट परिसर एवं भवन को बहुरंगी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है, जिसकी चमक देखने लायक है। इसके साथ ही अजमेर तिराहा पुलिया और अजमेर रोड पर भी आकर्षक विद्युत सजा
वट की गई है। शाम ढलते ही रोशनी से नहाए ये प्रमुख मार्ग और सरकारी भवन शहरवासियों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
बाजारों में व्यापारिक संगठनों की भव्य सजावट
शहर के प्रमुख व्यापारिक संगठनों की ओर से भी अपने-अपने क्षेत्रों और बाजारों में विद्युत सजावट व द्वार बनाने का कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। गोल प्याऊ चौराहा, स्टेशन रोड, नेताजी सुभाष मार्केट, बड़ा मंदिर क्षेत्र और मुख्य बाजार दुल्हन की तरह सजने लगे हैं। व्यापारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है, जिससे व्यापार में भारी उछाल आने की उम्मीद है।
इन दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़
फेस्टिव सीजन के चलते पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की दुकानों पर युवाओं व महिलाओं की भारी भीड़ जुट रही है। सोने-चांदी के आभूषणों और सिक्कों की अग्रिम बुकिंग व खरीदारी के लिए ज्वैलरी शोरूम्स में हलचल बढ़ गई है। काजू कतली, मावा मिठाइयों और गिफ्ट पैकेट्स के लिए मिठाइयों की दुकानों पर कारीगर दिन-रात तैयारी में जुटे हैं।
सुरक्षा व यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद
बाजारों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन के कड़े इंतजाम किए हैं। मुख्य बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि आमजन बिना किसी परेशानी के त्यौहार की खरीदारी कर सकें।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
मौसम के दोहरे तेवर: दिन में चुभती धूप, रात में सिहरन-16 डिग्री के अंतर से लोग हो रहे बीमार
4 घंटे पहले
एमसीएच के पालने में मिले प्री-मैच्योर मासूम सोम की सांसों की जंग टूटी
4 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: चौथा आरोपी कालू अब तक फरार, दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस फिर मांगेगी रिमांड
4 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट
23 घंटे पहले
फर्जी मतदान और मतगणना में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
एक दिन पहले
नागदी बांध मोड़ पर हादसों के बाद भी सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति!
एक दिन पहले