मौसम के दोहरे तेवर: दिन में चुभती धूप, रात में सिहरन-16 डिग्री के अंतर से लोग हो रहे बीमार
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अपने तेवर पूरी तरह बदल लिए हैं। इन दिनों मौसम में गजब का विरोधाभास देखने को मिल रहा है, जहां दोपहर के समय चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान कर रही है, वहीं शाम ढलते ही सर्द हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का भारी अंतर दर्ज किया जा रहा है, जिससे आमजन की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और महात्मा गांधी अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में सर्दी-जुकाम के मरीज बढऩे लगे हैं। हाल ही में मौसम का अनोखा रूप देखने को मिला, जहां अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम पारा गिरकर 15.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। पिछले एक सप्ताह के मौसम पर नजर डालें तो पारे में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। 27 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31.1 और न्यूनतम 16.2 डिग्री था, जो 30 अक्टूबर को लुढक़कर अधिकतम 23 डिग्री तक पहुँच गया था, लेकिन इसके बाद फिर से तापमान में उछाल आ गया।
जीवनशैली और दिनचर्या में आया बदलाव
तापमान में आए इस भारी उतार-चढ़ाव ने लोगों की दिनचर्या को भी प्रभावित करना शुरू कर दिया है। अलसुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने वाले लोग अब जैकेट और हल्के गर्म कपड़े पहनकर निकलने लगे हैं। वहीं, दोपहर के वक्त धूप की तेज तल्खी से बचने के लिए लोगों को छांव और बचाव के जतन करने पड़ रहे हैं। रात के वक्त हालात ऐसे हो गए हैं कि अब घरों में एसी और कूलर पूरी तरह बंद हो चुके हैं और आधी रात के बाद पंखों की स्पीड भी कम करनी पड़ रही है। डॉक्टरों का कहना है कि इस बदलते मौसम में जरा सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है, इसलिए खानपान और पहनावे का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एमसीएच के पालने में मिले प्री-मैच्योर मासूम सोम की सांसों की जंग टूटी
4 घंटे पहले
रोशनी से जगमगा रही वस्त्रनगरी, दीपावली को लेकर बाजारों में खरीदारी जोरों पर
4 घंटे पहले
कमला हत्याकांड: चौथा आरोपी कालू अब तक फरार, दो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस फिर मांगेगी रिमांड
5 घंटे पहले
खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन: दो कोल्ड स्टोरेज पर छापा, 1 हजार किलो गुड़ और 500 किलो लाल मिर्च कराई नष्ट
23 घंटे पहले
फर्जी मतदान और मतगणना में धांधली को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन
एक दिन पहले
नागदी बांध मोड़ पर हादसों के बाद भी सुरक्षा के नाम पर खानापूर्ति!
एक दिन पहले