कमला हत्याकांड: रवि तापडिय़ा व हीरा सिंधी को कोर्ट ने भेजा जेल
- तीसरे आरोपी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल - चौथे आरोपी कालू की तलाश में एमपी गई पुलिस
भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज। बहुचर्चित कमला कांकरिया हत्याकांड में भीमगंज थाना प्रभारी सुनील चौधरी की टीम ने सात दिन का पुलिस रिमांड समाप्त होने पर मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा और उसके साथी हीरा सिंधी को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस इस मामले के तीसरे आरोपी आर्यन उर्फ चूचा को पहले ही न्यायिक हिरासत में भेज चुक ी है और अब मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा के भतीजे एवं मुख्य सहयोगी फरार चौथे आरोपी कालू तापडिय़ा की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसके लिए एक पुलिस टीम एसपी के निर्देश पर मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई है। कालू की गिरफ्तारी के बाद हत्याकांड की कई और गुत्थियां सुलझने की संभावना है। उधर इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी रवि तापडिय़ा ने पुलिस पूछताछ में रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे किए हैं। सुभाषनगर स्थित बड़ी पुलिया के पास प्रथम मंजिल मकान की छत पर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए पूरी तैयारी के साथ छत पर ही महिला का अंतिम संस्कार करने की नाकाम साजिश रची। तापडिय़ा ने खुलासा किया कि कमला देवी के शव को पहले कंबल में लपेटा गया और पूरे कंबल को पेट्रोल से भिगो दिया गया। इसके बाद छत पर सवा क्विंटल लकडय़िां एकत्र कर चिता तैयार की गई। आरोपी ने हवन सामग्री, घी और एक पूरा पीपा पेट्रोल छिडक़कर शव को आग के हवाले कर दिया। करीब ढाई घंटे तक शव छत पर दहकता रहा और इस खौफनाक मंजर के दौरान आरोपी रवि खुद हाथ में लाठी लेकर लकडिय़ों को कुरेदता रहा और कपाल क्रिया की तर्ज पर सिर के हिस्से में बार-बार घी व पेट्रोल डालता रहा। आरोपियों के बयान पुलिस को लगातार भ्रमित करते रहे। हत्या करने, राख ठंडी होने के बाद हड्डियों और जले कोयले को बोरियों में भरकर कोठारी नदी तथा पांडु नाले में फेंकने की बात कबूल की गई है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
दीपोत्सव की धूम: बाजारों में सजी रौनक, धनतेरस और दीपावली को लेकर खरीदारी हुई तेज
54 मिनट पहले
दीपावली की सफाई चमका रही है घर, पर बिगाड़ रही है सेहत
54 मिनट पहले
डिजिटल दौर में सिमटी खाता-बही, दीपावली पर आज भी कायम है परंपरा
55 मिनट पहले
5 हजार लीटर रिफाइंड सोयाबीन ऑयल सीज, 250 किलो खराब मावा करवाया नष्ट
19 घंटे पहले
मौसम के दोहरे तेवर: दिन में चुभती धूप, रात में सिहरन-16 डिग्री के अंतर से लोग हो रहे बीमार
एक दिन पहले
एमसीएच के पालने में मिले प्री-मैच्योर मासूम सोम की सांसों की जंग टूटी
एक दिन पहले