मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 05 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता के दलाल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

ल

लोकजीवन संवाददाता

05 नवम्बर 2026, 05:59 PM 3 मिनट में पढ़ें

भीलवाड़ा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: समग्र शिक्षा के कनिष्ठ अभियंता के दलाल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा


भीलवाड़ा .भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) मुख्यालय के सख्त निर्देशों के तहत एसीबी चौकी भीलवाड़ा-प्रथम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्यालय अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, समग्र शिक्षा, भीलवाड़ा में पदस्थापित कनिष्ठ अभियंता (संविदाकर्मी) अनिल भट्ट के दलाल श्रेणीक चौधरी को एसीबी की टीम ने 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बिल पास करने की एवज में मांग थी घूस
एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता के अनुसार, एसीबी चौकी भीलवाड़ा-प्रथम को एक परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी फर्म द्वारा रायपुर पंचायत ब्लॉक में सिविल कार्य करवाए गए थे। इन कार्यों के 8,82,647 रुपये के प्रथम रनिंग बिल (RAB) को पास करने के एवज में कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट अपने दलाल श्रेणीक चौधरी के मार्फत 50,000 रुपये रिश्वत और 10,000 रुपये टेस्टिंग के नाम पर अलग से मांग रहे थे।
सत्यापन के बाद हुई ट्रैप कार्रवाई
शिकायत मिलने पर एसीबी द्वारा इसका विधिवत सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट ने परिवादी से रिश्वत की रकम अपने दलाल श्रेणीक चौधरी को देने के लिए कहा था।
अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में एसीबी चौकी भीलवाड़ा-प्रथम के उप अधीक्षक पुलिस पारसमल के नेतृत्व में एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रेणीक चौधरी को शहर के गर्ग पेट्रोल पंप, रेलवे फाटक के पास अपनी स्विफ्ट कार में बैठकर परिवादी से 50,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
डमी करेंसी भी शामिल
एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि बरामद कर ली है। इस बरामद राशि में 10,000 रुपये असली भारतीय चलन मुद्रा तथा 40,000 रुपये डमी करेंसी के रूप में शामिल थे।
एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस एस परिमला के मार्गदर्शन में आरोपी से गहन पूछताछ और अग्रिम अनुसंधान जारी है। इस पूरे प्रकरण में मुख्य आरोपी कनिष्ठ अभियंता अनिल भट्ट की सीधी भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

एसीबी की अपील:
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति के विरुद्ध एसीबी में कोई प्रकरण दर्ज होने की जानकारी सामने आती है, तो वह एसीबी की निर्धारित प्रक्रिया के तहत औपचारिक रूप से संपर्क कर अपना पक्ष व स्पष्टीकरण प्रस्तुत कर सकता है। एसीबी द्वारा दोष सिद्ध होने से पहले सभी तथ्यों और स्पष्टीकरणों का बारीकी से परीक्षण करने के बाद ही नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाती है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें