मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 07 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
भीलवाड़ा

पटाखा बाजार गुलजार, आसमान में ड्रोन दिखाएंगे रंगीन आतिशबाजी, 76 स्टॉल पर सजी

ल

लोकजीवन संवाददाता

07 नवम्बर 2026, 01:45 PM 2 मिनट में पढ़ें

पटाखा बाजार गुलजार, आसमान में ड्रोन दिखाएंगे रंगीन आतिशबाजी, 76 स्टॉल पर सजी

 भीलवाड़ा लोकजीवन न्यूज।।  दीपावली का त्योहार आते ही वस्त्रनगरी भीलवाड़ा का पटाखा बाजार पूरी तरह गुलजार हो चुका है। बाजार सज चुके हैं और परिवारों के साथ लोग आतिशबाजी की खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, जहां इस बार ड्रोन लाइट शो और कई नई वैराइटी मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। जिला प्रशासन ने शहर में पटाखा बिक्री के लिए तीन मुख्य स्थान निर्धारित किए हैं, जिनमें राजेंद्र मार्ग स्कूल मैदान 60 स्टॉल, ग्रामीण हाट बाजार 6 स्टॉल और लेबर कॉलोनी 10 स्टॉल शामिल हैं। इस प्रकार शहर में कुल 76 स्टॉल पर आतिशबाजी की बिक्री हो रही है और व्यापारियों को अच्छी बिक्री की उम्मीद है। इस बार बाजार में आसमान में उडऩे वाले ऐसे ड्रोन चर्चा में हैं जो रंग-बिरंगी लाइटिंग और साउंड के जरिए दीपावली की रात को खास बनाएंगे। इसके अलावा रंगीन रोशनी वाली कोठी, सायरन रॉकेट, और मिट्टी से बने अशर्फी अनार जैसी वैराइटी भी ग्राहकों को लुभा रही हैं। बच्चों को रोशनी बिखेरने वाले पटाखे पसंद आ रहे हैं, वहीं युवाओं में तेज आवाज वाले पटाखों को लेकर उत्साह है। धुएं और प्रदूषण को लेकर बढ़ती जागरूकता के बीच ग्रीन और इको-फ्रेंडली पटाखों की मांग बढ़ी है। व्यापारी कम धुआं छोडऩे वाले उत्पादों को प्रमुखता दे रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए दुकानों के बाहर पानी से भरे दो ड्रम, रेत की बाल्टियां और अग्निशमन उपकरण रखे गए हैं। साथ ही, यह चर्चा भी है कि जिन लोगों के नाम दुकानें आवंटित हुईं उन्होंने मुनाफा लेकर दुकानें दूसरों को सौंप दी हैं। मालूम हो कि दीपावली की चमक और आतिशबाजी के इस उत्साह के बीच यह बेहद जरूरी है कि उत्साह लापरवाही में न बदले। पटाखे खरीदते समय उनकी गुणवत्ता और वैधता जांचें तथा बच्चों को पटाखों से दूर रखकर बड़ों की निगरानी में ही सुरक्षित रोशनी वाले उत्पादों का इस्तेमाल करें, ताकि यह पर्व सुरक्षित और आनंदमय तरीके से मनाया जा सके।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें