आस्था और उल्लास का संगम: महालक्ष्मी दर्शन लाभ मेले में उमड़ा जनसैलाब, लकी ड्रॉ में 51 महिलाओं ने जीते चांदी के सिक्के
- लाभ पंचमी पर अग्रवाल भवन में सजा भव्य दरबार - छप्पन भोग लगा की 1008 दीपकों की महाआरती
भीलवाड़ा लोकजीवन। लाभ पंचमी पर शनिवार को विजयसिंह पथिकनगर स्थित अग्रवाल भवन परिसर के महालक्ष्मी मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत नजारा देखने को मिला। मंदिर में आयोजित 'महालक्ष्मी दर्शन लाभ मेले' में शहर भर से बड़ी संख्या में महिलाओं, युवतियों और श्रद्धालुओं ने उमड़कर माता के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मंदिर के पुजारी ओम साईराम ने बताया कि सुबह विशेष पूजन, अभिषेक, शृंगार आरती और हवन के साथ महोत्सव का आगाज हुआ। शाम ढलते ही मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी, जहां देवी मां को भव्य छप्पन भोग अर्पित कर 1008 दीपकों से महाआरती की गई। देर रात तक मंदिर परिसर जय लक्ष्मी माता के जयघोष से गुंजायमान रहा।
लकी ड्रॉ में चमकी किस्मत, 751 महिलाओं को मिले उपहार
मेले में दर्शन के लिए आने वाली प्रत्येक महिला और युवती को निःशुल्क 'दर्शन लाभ कूपन' वितरित किए गए। रात सवा नौ बजे निकाले गए लकी ड्रॉ में 51 भाग्यशाली महिलाओं को चांदी के सिक्के पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए गए। इनमें 11 महिलाओं को प्रथम, 7 को द्वितीय, 4 को तृतीय, 2 को चतुर्थ तथा 27 महिलाओं को पंचम पुरस्कार मिला। इसके अतिरिक्त, सबसे पहले दर्शन करने वाली 751 महिलाओं को आकर्षक उपहार भेंट किए गए।
भक्ति के साथ मनोरंजन का भी उठाया आनंद
मेला परिसर में महिलाओं और बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले, चकरी, घुड़सवारी और विविध व्यंजनों की स्टॉल्स लगाई गई थीं। श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल के बीच सपरिवार मेले का जमकर लुत्फ उठाया। पुजारी ओम साईराम ने बताया कि लाभ पंचमी पर कार्यक्रम में इस दौरान अध्यक्ष रघुनाथ मित्तल, संस्थापक महामंत्री सांसद दामोदर अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश बागड़ोदिया, मुकेश अग्रवाल और जुगल किशोर बागड़ोदिया सहित कई समाजजन उपस्थित थे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
सीए छात्रा की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप: मेडिकल स्टोर को लगाई आग, हुआ जमकर हंगामा, तहसीलदार ने की दुकान सीज
6 घंटे पहले
छठ महापर्व: खरना पर गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत
6 घंटे पहले
मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण
13 नवम्बर 2026
सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम
13 नवम्बर 2026
रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
13 नवम्बर 2026
छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान
13 नवम्बर 2026