सीए छात्रा की इंजेक्शन लगाने के बाद मौत का आरोप: मेडिकल स्टोर को लगाई आग, हुआ जमकर हंगामा, तहसीलदार ने की दुकान सीज
- मेडिकल स्टोर के बाहर दोपहर से शाम तक चला हंगामा- पुलिस के देरी से पहुंचने को लेकर भी दिखी नाराजगी
भीलवाड़ा लोकजीवन। सुभाषनगर में बुखार का गलत इंजेक्शन लगाने से 17 वर्षीय सीए की पढ़ाई कर रही छात्रा की मौत होने पर शनिवार को माहौल गरमा गया। आक्रोशित परिजनों और क्षेत्रवासियों ने लवकुश मेडिकल स्टोर के बाहर जमकर हंगामा व पथराव किया और दुकान में आग लगाने का प्रयास किया। आरोप था कि इस मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगाने से पहले भी एक व्यक्ति की जान चली गई और तीन लोगों की हालत बिगड़ गई थी। उधर लगातार बढ़ते बवाल को देखते हुए प्रशासनिक अमले ने मौके पर पहुंचकर मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया है। दरअसल, सुभाषनगर में सरकारी स्कूल के पास रहने वाले राजेश मेहता की 17 वर्षीय पुत्री प्राची को 11 नवंबर की शाम बुखार आने पर परिजन उसे सुभाष नगर स्थित एक मेडिकल स्टोर पर ले गए। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक रामप्रसाद शर्मा ने प्राची को विश्वास में लेकर इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ती चली गई उसका पैर काला पड़ गया। परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए, उसी रात हालत अधिक गंभीर होने पर उसे चिकित्सकों ने उसे उदयपुर रेफर कर दिया। वहां निजी हॉस्पिटल में प्राची की मौत हो गई।
मौत की खबर से भड़का गुस्सा, दुकान पर पथराव और आगजनी
प्राची की मौत की सूचना पर परिजन और स्थानीय लोग मेडिकल स्टोर के बाहर एकत्र हो गए और बंद दुकान के शटर परपत्थर बरसाए और पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। घटनास्थल पर तनाव बढ़ता देख सीओ सदर अंजलि सिंह और सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश चंद्र बिश्नोई पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित भीड़ को समझाइश देकर शांत कराया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार दिनेश साहू ने संबंधित मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया। लोगों ने पुलिस से मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निलंबित करने और संचालक को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की। मामले को लेकर कलक्टर को ज्ञापन दिय गया। सुभाषनगर थाना प्रभारी कैलाश विश्नोई का कहना है कि रिपोर्ट मिलने पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मेडिकल स्टोर संचालक फरार बताया जा रहा है।
पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
सूचना मिलने पर सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार खींची उदयपुर पहुंचे और मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस का कहना है कि मेडिकल स्टोर संचालक के अवैध रूप से उपचार करने और दिए गए इंजेक्शन की गहन जांच कराई जा रही है।
इनका कहना है...
मेडिकल स्टोर पर बिना किसी लाइसेंस या वैध स्वीकृति के इंजेक्शन लगाकर मरीजों का इलाज करने की शिकायत व्हाट्सएप पर प्राप्त हुई हैं। ड्रग कंट्रोलर से इसकी जांच करवाई जाएगी। दोषी पाए जाने वाले मेडिकल संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में मेडिकल स्टोरों पर हो रही ऐसी अवैध प्रैक्टिस की जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के जरिए जल्द ही एक व्यापक अभियान भी चलाया जाएगा।
डॉ. संजीव कुमार शर्मा, सीएमएचओ
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
छठ महापर्व: खरना पर गुड़ की खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू हुआ 36 घंटे का कठिन निर्जला व्रत
6 घंटे पहले
आस्था और उल्लास का संगम: महालक्ष्मी दर्शन लाभ मेले में उमड़ा जनसैलाब, लकी ड्रॉ में 51 महिलाओं ने जीते चांदी के सिक्के
6 घंटे पहले
मेजा नहर की दीवार टूटी, निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, दो दिन पहले ही प्रशासन ने सिंचाई के लिए खोला था पानी, क्षेत्रवासियों का आरोप-घटिया निर्माण
13 नवम्बर 2026
सर्द रात में बजी ममता की घंटी, पालना गृह में मिली नन्ही परी को मिला दीया नाम
13 नवम्बर 2026
रास्ते में तेज हुई प्रसव पीड़ा, 108 एम्बुलेंस में ईएमटी की सूझबूझ से गूंजी नवजात की किलकारी
13 नवम्बर 2026
छीपा बिल्डिंग के पास स्थित रेडीमेड शोरूम में आग से लाखों का नुकसान
13 नवम्बर 2026