मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 21 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
भीलवाड़ा

देवउठनी ग्यारस पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम, कई जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

- सात फेरे लेकर खाई सात जन्म का साथ निभाने की कसमें - सेन समाज, माली समाज और खटीक समाज का आयोजन

ल

लोकजीवन संवाददाता

20 नवम्बर 2026, 01:34 PM 3 मिनट में पढ़ें

देवउठनी ग्यारस पर सामूहिक विवाह सम्मेलनों की धूम, कई जोड़े बंधे विवाह सूत्र में

 भीलवाड़ा। देवउठनी एकादशी पर शहर में सामाजिक एकता, सद्भाव और सादगीपूर्ण विवाह परंपरा को बढ़ावा देने के संदेश के साथ विभिन्न समाजों के सामूहिक विवाह सम्मेलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुए। श्री शिव मंडल खटीक समाज सेवा संस्थान के 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 82 जोड़ों ने सात फेरे लिए, वहीं राज भोई माली समाज और नारायणी सेना सेन समाज के सम्मेलनों को लेकर भी समाजजनों में उत्साह व आयोजन की रौनक देखने को मिली। तिलक नगर स्थित खटीक समाज छात्रावास (अहिंसा सर्किल) में आयोजित 13वें सामूहिक विवाह सम्मेलन में 82 जोड़े विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे के हमसफर बने, जिनमें राजस्थान के साथ-साथ गुजरात और मध्यप्रदेश से पहुंचे वर-वधू भी शामिल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे शिव मंदिर दादाबाड़ी से भव्य शोभायात्रा व बिंदोली के साथ हुई, जो पुरानी धानमंडी और कसारा मोहल्ला होते हुए तिलक नगर रोड से गुजरकर छात्रावास पहुंची और फिर विवाह की रस्में संपन्न हुईं। संस्थान अध्यक्ष बंसीलाल पटेल के अनुसार समारोह में मुख्य अतिथि धौलपुर के पूर्व सांसद मनोज राजोरिया और अध्यक्षता सांसद दामोदर अग्रवाल ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक वि_ल शंकर अवस्थी व धीरज गुर्जर सहित प्रशासनिक अधिकारी सुनीता राजोरिया, उद्योगपति हरजेश नारायणिया, अखिल भारतीय खटीक समाज के प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल चंदेल, जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य गणमान्यजन शामिल हुए। प्रत्येक नवदंपति को संस्थान की ओर से 35 हजार रुपये के उपहार भेंट किए गए। आयोजन में महामंत्री शिवराम डीडवानिया (जीपी), सत्यनारायण खोईवाल, लक्ष्मीनारायण डीडवानिया, सचिव राधेश्याम सोलंकी, कोषाध्यक्ष डॉ. श्यामलाल पटेल व संयोजक हजारीलाल सोलंकी, शांतिलाल चावला, श्यामलाल खींची, अंबालाल पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, रमेश खोईवाल सहित पदाधिकारियों व समाजजनों का सहयोग रहा।
माली समाज के  41 जोड़ों का विवाह

राज भोई माली समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में देवउठनी ग्यारस पर आयोजित प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन में भगवान चारभुजानाथ संग तुलसी विवाह का आयोजन भी रखा गया। संस्थान अध्यक्ष कैलाशचंद्र माली ने बताया कि सम्मेलन में  41 जोड़ों का विवाह कराया गया। 
सेन समाज के 24 जोड़े बंधे परिणय सुत्र में 
नारायणी सेना सेन समाज विवाह समिति के तत्वावधान में देवउठनी एकादशी पर प्रथम सेन समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। सुरेश सेन हठीला के अनुसार त्रिवेणी धाम स्थित नारायणी माता मंदिर से  ठाकुरजी की भव्य बारात रवाना होकर टेकरी के बालाजी मंदिर के पास स्थित बागेश्वर धाम  पहुंची, शुक्रवार सुबह 6 बजे तक दूल्हा-दुल्हन की बारातें स्थल पर पहुंचने के बाद विवाह की रस्में संपन्न हुईं। नारायणी सेना सेन समाज के अध्यक्ष बलवीर सेन एवं लव-कुश सेन के नेतृत्व में हुए इस सम्मेलन में 24 जोड़ों का विवाह किया गया और तुलसी जी व शालिग्राम जी (श्री श्याम जी महाराज, त्रिवेणी धाम) का तुलसी विवाह भी कराया गया।  

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें