प्रधानमंत्री मोदी ने योगी आदित्यनाथ से उनकी मां के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी जिले के गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनसे बात की। साथ ही उपराष्ट्रपति के साथ कई भाजपा नेताओं ने भी दुख जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की और उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी सावित्री देवी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं सीएम योगी एवं उनके समस्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन अत्यंत दुःखद है। मां का जाना जीवन की वह क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं होती। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं सीएम योगी और समस्त शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।
उन्होंने कहा कि मां का साया जीवन का बहुत बड़ा संबल होता है। उनके जाने से उपजे दुःख को शब्दों में व्यक्त करना संभव नहीं है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा सीएम योगी आदित्यनाथ एवं समस्त शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
स्वदेशी पशु टीकों से किसानों की आय बढ़ी, ग्रामीण भारत को मिला नया बल : पीएम मोदी
10 घंटे पहले
गुंडों को ढूंढकर ऐसी सजा देंगे, कई पीढ़ियां याद रखेंगी', नाबालिग की मौत पर बोले मुख्यमंत्री योगी
एक दिन पहले
केंद्र ने सही नीतियों से बीते 12-13 वर्षों में करीब 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला : प्रधानमंत्री मोदी
एक दिन पहले
वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच निवेश के लिए भारत एक सुरक्षित गंतव्य: पीयूष गोयल
12 नवम्बर 2026
असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतरे
11 नवम्बर 2026
सोनिया गांधी की किताब में पीएम मोदी का भी जिक्र: कहा- हमारी भारत को लेकर सोच बिल्कुल अलग, कभी नहीं हुई बात
10 नवम्बर 2026