मुख्य सामग्री पर जाएं

शनिवार, 21 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती:29 और 30 नवंबर को ऑनलाइन एग्जाम होगा
  • जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस का बड़ा उलटफेर:19 में बढ़त बनाई, 5 में बहुमत
  • आंध्र प्रदेश-ओडिशा के तट से टकराया चक्रवात अकवान:90kmph की रफ्तार से हवाएं चल रहीं
जयपुर

जयपुर में बिजनेसमैन भाइयों से 3.75 करोड़ के पन्ने हड़पे

ल

लोकजीवन संवाददाता

20 नवम्बर 2026, 04:10 PM 2 मिनट में पढ़ें

जयपुर में बिजनेसमैन भाइयों से 3.75 करोड़ के पन्ने हड़पे

जयपुर में बिजनेसमैन भाइयों से 3.75 करोड़ रुपए के पन्ने हड़पने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने प्लानिंग के तहत दोस्ती कर डेढ़ साल में बिजनेसमैन भाइयों का पहले विश्वास जीता। फिर धोखाधड़ी की। विदेश में बड़े क्लाइंट्स को पन्ने बेचकर मोटे प्रॉफिट का झांसा दिया। माणक चौक थाने में पीड़ित भाइयों ने नामजद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल  ने बताया- रामगंज के मेहरो का रास्ता निवासी साजिद अहमद (48) और मोहम्मद जाकिर (44) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उनका चांदी की टकसाल पर पन्ने की फिनिशिंग का कारखाना है।

शिकायत में बताया- करीब दो साल पहले आरोपी मोहम्मद यासिन से मुलाकात हुई थी। जोधपुर का रहने वाला मोहम्मद यासिन जयपुर में घाटगेट पर रहकर मेडिकल की पढ़ाई करना बताता था। पढ़ा-लिखा होने के कारण आरोपी मोहम्मद यासिन से उनकी दोस्ती हो गई। दोस्ती होने के बाद यासिन का कारखाने पर आना-जाना शुरु हो गया।

आरोप है कि प्लानिंग के तहत आरोपी यासिन पिछले डेढ़ साल तक उसका विश्वास जीतता रहा। अप्रैल-2026 में आरोपी ने उन्हें विदेश (बैंकॉक व लंदन) में बड़े क्लाइंट्स परिचित होने का झांसा दिया। विदेश में पन्ने बेचने पर बड़े प्रोफिट का लालच दिया। बातों में आने पर 1460 कैरेट पन्ने का फिनिश माल 26 हजार रुपए प्रति कैरेट की दर से खरीदा। आरोपियों ने विश्वास में लेकर 3 करोड़ 74 लाख 40 हजार रुपए का माल लेकर लिखित पर्ची दे दी।

अप्रैल से सितम्बर तक विदेश में भेजे पन्ने को लेकर पेमेंट आने में टाइम लगने की कहकर टालता रहा। सितम्बर-2026 में काफी दिनों तक कारखाने पर नहीं आने पर कॉन्टैक्ट करने का प्रयास किया। मोबाइल नंबर बंद मिलने के साथ उसके गायब होने का पता चला। जोधपुर व जयपुर स्थित बनाए घर पर जाने पर परिजनों ने पिछले दो साल से उनके पास मिलने आने की बात से ही मना कर दिया। धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित बिजनेसमैन ब्रदर्स ने माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी जयपुर की खबरें

और देखें