मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 05 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • दीपावली पर 3 से 11 नवंबर तक जयपुर मेट्रो ट्रेन के समय एवं फेरो में बढ़ोतरी
  • जयपुर में नकली घी पैक करने वाली फैक्ट्री सीज:अलग-अलग ब्रांड का 35 हजार किलो घी का स्टॉक जब्त
  • नेपाल के एवरेस्ट क्षेत्र में मंगलवार सुबह लैंडिंग के दौरान दो हेलिकॉप्टर आपस में टकरा गए। हादसे में एक भारतीय पर्यटक की मौत , न्यूजीलैंड का एक भारतीय मूल का नागरिक घायल ।
  • चक्रवाती तूफान मुरासु आंध्र प्रदेश से आगे बढ़कर तेलंगाना की ओर चला गया है। हालांकि, इसका एक हिस्सा अब भी आंध्र के तट से गुजर रहा है।
राजसमन्द

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन,  लिया आशीर्वाद

ल

लोकजीवन संवाददाता

03 नवम्बर 2026, 01:07 PM 2 मिनट में पढ़ें

केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्रालय के सचिव सुधांशु पंथ ने किए श्रीनाथजी के दर्शन,  लिया आशीर्वाद

 नाथद्वारा  लोकजीवन न्यूज। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव एवं राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव सुधांशु पंथ सोमवार को नाथद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में राजभोग झांकी के दर्शन कर प्रभु श्रीनाथजी का आशीर्वाद लिया। दर्शन के दौरान मंदिर परंपरानुसार चिरंजीवी विशाल बावा ने सुधांशु पंथ का उपरना एवं रजाई ओढ़ाकर स्वागत किया तथा श्रीजी का प्रसाद भेंट किया। इस दौरान पंथ ने विशाल बावा से श्रीनाथजी मंदिर में किए जा रहे विभिन्न नवाचारों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। विशाल बावा ने ठाकुरजी के पंच महोत्सव के सेवा क्रम सहित वैष्णवों की सुविधाओं के लिए मंदिर मंडल द्वारा किए जा रहे नवाचारों एवं विकास कार्यों से अवगत कराया। साथ ही उन्होंने सुधांशु पंथ को दीपोत्सव के अवसर पर श्रीनाथजी के दर्शन करने के लिए पुन: नाथद्वारा पधारने का आमंत्रण दिया। दर्शन के पश्चात सुधांशु पंथ उदयपुर के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा, जिला पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, उपखंड अधिकारी भागीरथ सिंह, मंदिर मंडल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे, तहसीलदार, सीआई विक्रम सिंह सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजसमन्द की खबरें

और देखें