राजस्थान में गलनभरी सर्दी, तापमान 10 डिग्री से नीचे:
उत्तर भारत से चल रही सर्द हवा से राजस्थान में सर्दी तेज हो गई है। गुरुवार को सीकर, चूरू, पिलानी, फतेहपुर, अलवर, नागौर में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ।अचानक तापमान गिरने से इन शहरों में रात में ठिठुरन बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह में सर्दी और बढ़ सकती है।
खासकर उत्तरी राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के एरिया में तापमान में गिरावट होगी, जबकि दक्षिणी राजस्थान में अपेक्षाकृत थोड़ी कम सर्दी रहेगी।पिछले 24 घंटे में सीकर के फतेहपुर में सबसे ज्यादा सर्दी रही। यहां रात का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे रिकॉर्ड हुआ।
राजस्थान में गुरुवार को सभी इलाकों में मौसम साफ रहा और दिनभर धूप रही। सर्द हवाओं के कारण गुरुवार दिन में तेज धूप में भी तापमान में गिरावट हुई।
राजस्थान में गुरुवार को सबसे ज्यादा ठंडी रात फतेहपुर में रही, जहां न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां सुबह-शाम गलनभरी सर्दी शुरू हो गई। फतेहपुर के अलावा सीकर में न्यूनतम तापमान 6.5, पिलानी में 9.7, चूरू, अलवर में 9.6, नागौर में 9.5 और करौली में 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया- राज्य में अगले एक मौसम साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में गिरावट हो सकती है, जिससे शेखावाटी एरिया, बीकानेर संभाग के इलाकों में रात में सर्दी बढ़ने की संभावना है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
बिजली निगमों में जूनियर इंजीनियर के पदों पर होगी भर्ती
10 घंटे पहले
IAS-शिखर अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ीं:हाईकोर्ट का जांच पर रोक लगाने से इनकार
एक दिन पहले
सीएम भजनलाल की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात:प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
एक दिन पहले
मैं न दिल्ली में इन्वॉल्व हूं, न राजस्थान में- गहलोत
18 नवम्बर 2026
सहकारिता विभाग की कार्यप्रणाली सुधारने और अनुशासन कायम करने के लिए कडा रुख
17 नवम्बर 2026
गोपाष्टमी पर पिंजरापोल में मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की गौपूजा
17 नवम्बर 2026