वरिष्ठ नागरिकों ने खेला केरम, हुई शतरंज प्रतियोगिता
भीलवाड़ा लोकजीवन। ,उम्र केवल शरीर की होती है, उत्साह और उमंग की कोई उम्र नहीं होती है। यह विचार मदन खटोड़ अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक मंच ने खेलकूद सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर वरिष्ठ नागरिक भवन पर केरम और शतरंज के गेम्स शुरू करवाते समय कही। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, उन्होंने कहा कि खेलकूद हमें शारीरिक रूप से सक्रिय रखने के साथ-साथ मन को भी प्रसन्न ओर तनावमुक्त रखते है। कार्यक्रम का संचालन महासचिव कृष्ण गोपाल सोमानी ने किया। स्वागत सेवा एवं खेलकूद पखवाड़े के प्रभारी कैलाश चंद्र सोमानी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन खेलकूद प्रभारी बालमुकुंद मोदी ने किया।केरम के प्रभारी अनिल ओझा ने बताया कि आज पहले राउंड में बालमुकुंद मोदी, रामचंद्र सोनी, जयंत सारस्वत, अनिल ओझा, राजकुमार अजमेरा, राजकुमार पाटनी, ओम मालानी विजयी रहे। इसी प्रकार शतरंज में मनोहर लाल कुमावत ,एस एस निर्वाण, योगेन्द्र सक्सेना,अरूण असावा ओर उषा अग्रवाल विजयी रहे। कैरम में युगल विजेता ओम मालानी एवं कैलाश सोमानी ( सराफा) तथा बाल मुकंद मोदी एवं जयंत सारस्वत रहे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले