राष्ट्रीय लोक अदालत शुरू, 21 बेंचों पर मामलों का हो रहा है त्वरित निस्तारण
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले में इस वर्ष की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को शुरू हुई। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार आयोजित इस लोक अदालत को लेकर जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न न्यायालय परिसरों में सुबह से ही आमजन की भीड़ देखने को मिल रही है। जिला एवं सेशन न्यायाधीश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष अभय जैन के मार्गदर्शन में आयोजित इस मेगा लोक अदालत में सिविल, फौजदारी और राजस्व मामलों का आपसी सहमति से ऑन-द-स्पॉट निस्तारण किया जा रहा है। जिले में मामलों के सुचारू और त्वरित निस्तारण के लिए कुल 21 विशेष बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में न्यायिक अधिकारी, राजस्व अधिकारी और अनुभवी अधिवक्ता सदस्य के रूप में पक्षकारों के बीच आमने-सामने बैठकर समझाइश कर रहे हैं, जिससे वर्षों से अटके विवादों का आज ही सौहार्दपूर्ण समाधान निकल रहा है। प्राधिकरण की सचिव रश्मि आर्य ने बताया कि अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर के मामलों, जैसे बैंक ऋ ण, बिजली-पानी के बिल और चेक बाउंस (एनआई एक्ट) से जुड़े प्रकरणों में मूल राशि से भी कम भुगतान और ब्याज में भारी छूट का लाभ दिया जा रहा है। हाथों-हाथ फैसले होने से आमजन को अदालती चक्करों से मुक्ति मिल रही है। पारंपरिक अदालतों की लंबी और औपचारिक प्रक्रिया से दूर, लोक अदालत का माहौल बेहद सहज और खुला है। यहां दोनों पक्षों को अपनी बात खुलकर रखने का मौका मिल रहा है। किसी भी पक्ष पर कोई भी समझौता थोपा नहीं जा रहा, बल्कि दोनों पक्षों की स्वेच्छिक सहमति के आधार पर ही अंतिम आदेश पारित किए जा रहे हैं। इस अनूठी पहल से पक्षकारों का धन और समय दोनों बच रहा है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले