अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग के पहले दिन ईस्ट वारियर और क्वीन स्ट्राइकर ने मारी बाजी
भीलवाड़ा लोकजीवन। श्री अग्रसेन जन्मोत्सव 2026 के 10 दिवसीय पावन महोत्सव के तहत सोमवार को दूसरे दिन आयोजित अग्रसेन क्रिकेट प्रीमियर लीग का बेहद शानदार और रोमांचक आगाज हुआ। मैदान पर खिलाडय़िों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों में गजब का उत्साह भर दिया। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में अग्रसेन ईस्ट वारियर ने शानदार खेल दिखाते हुए अग्रसेन वेस्ट किंग्स को 58 रनों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में अग्रसेन क्वीन स्ट्राइकर ने अग्रसेन क्वीन वारियर्स को 37 रनों से पराजित कर अपनी जीत का परचम लहराया। इसके अलावा, प्रतियोगिता के तीसरे मैच में नितिन अग्रवाल ने अपनी कातिलाना गेंदबाजी से शानदार हैट्रिक लेकर मैच का पूरा रुख ही पलट दिया, जिसे देखकर दर्शक झूम उठे। इस रोमांचक प्रतियोगिता में सभी ज़ोन समितियों की 5 पुरुष टीमों और महिला वर्ग की 4 टीमों ने पूरे जोश और उमंग के साथ हिस्सा लिया। खेल के इस मंच पर सामाजिक एकता, भाईचारे और आपसी सहयोग का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ उद्योगपति रामप्रसाद अग्रवाल और सीए किशन अग्रवाल ने मैदान पर मैच की पहली गेंद फेंककर किया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट से पवन खेमका, मुकेश अग्रवाल, रवि नरेड़ी, सुनील मानसिंहका, मुकेश पाटोदिया, अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष रितु नागौरी, सचिव अंजली हिम्मतरमका, साथ ही अग्रवाल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल, सचिव वेंकटेश अग्रवाल और धीरज अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। नवयुवक मंडल के सदस्यों के पूर्ण सहयोग से यह आयोजन सफलता के नए आयाम गढ़ रहा है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले