जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीथास के सुनील ने जीता कांस्य पदक
भीलवाड़ा लोकजीवन। जिले के फूलिया कलां (शाहपुरा) स्थित श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 9 से 12 अक्टूबर 2026 तक आयोजित 70वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के 19 वर्ष आयु वर्ग में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पीथास के प्रतिभाशाली छात्र सुनील कुमार जाट ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम किया। शारीरिक शिक्षक मदनलाल खटीक ने बताया कि प्रतियोगिता में जिलेभर से 602 खिलाडय़िों ने भाग लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सुनील कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार सहित पीथास क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रतियोगिता से लौटने पर विद्यालय परिवार की ओर से सुनील कुमार का स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने छात्र की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए संस्था प्रधान इंद्रपाल सिंह चुंडावत, शारीरिक शिक्षक मदनलाल खटीक सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन से विद्यार्थियों को खेलों में अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढऩे का बेहतर अवसर मिल रहा है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले