महापौर ने प्राचीन हनुमान मंदिर में टेका मत्था
भीलवाड़ा लोकजीवन। नव निर्वाचित महापौर जसवंत कंवर ने हीरापुरी उस्ताद की बगीची में मत्था टेका व शहर में अमन और खुशहाली की कामना की। महापौर जसवंत कंवर ने मेवाड़ के गुरु हनुमान हीरापुरी उस्ताद की समाधि पर भी शीश नवाया। बगीची में आयोजित भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों का सम्मान किया गया। पार्षदों को मेवाड़ी पगड़ी और उपरना ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया गया। इस मौके पर महापौर जसवंत कंवर ने कहा कि आज हीरा पुरी उस्ताद की बगीची में महाबली सरकार के दर्शन करने का सौभाग्य मिला। जंहा काफी सकारात्मक ऊर्जा मिली। उन्होंने कहा कि इस आनंद धाम बगीची में सभी समाजजनों से मिलने का अवसर मिला। इस मौके पर उस्ताद रामपुरी गोस्वामी, पहलवान महेश पुरी, भाजपा नेता अनिल पुरी, चंदन पुरी, मनीष भदादा, नवीन नराणीवाल ने महापौर व पार्षदों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान पार्षद रमेश खोईवाल, राजेंद्र जैन, बनवारीलाल शर्मा, शंकर जाट, संपत महाकाल, दीपक पुरोहित, पूर्णिमा जैन, भगत सेन, अनिल डीडवानिया, मुकेश शर्मा, छगनलाल माली का स्वागत किया गया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले