मुख्य सामग्री पर जाएं

गुरूवार, 12 नवम्बर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • LoC (नियंत्रण रेखा) के सामने वाले पाकिस्तान के इलाकों में 50 से ज्यादा स्पेशल एंटी-ड्रोन यूनिट तैनात की गई
  • राजस्थान को जल्द मिलेगा 3 हजार करोड़ का फंड:निकायों-पंचायतों में हो सकेगा डेवलपमेंट
  • राजस्थान में रात का पारा 5 डिग्री तक गिरा:रेगिस्तानी जिलों में अब भी तेज गर्मी
  • असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल
भीलवाड़ा

रामलीला मंचन का चौथा दिन : भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह बना आकर्षण का केंद्र

ल

लोकजीवन संवाददाता

15 अक्टूबर 2026, 01:16 PM 2 मिनट में पढ़ें

रामलीला मंचन का चौथा दिन : भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह बना आकर्षण का केंद्र

भीलवाड़ा लोकजीवन।  श्री रामलीला कमेटी की ओर से आजाद चौक में आयोजित रामलीला मंचन में बीती रात भगवान श्रीराम और सीता का विवाह आकर्षण का केंद्र रहा। इससे पूर्व पुष्पवाटिका में श्रीराम-सीता के मिलन और रावण-बाणासुर संवाद के मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कमेटी अध्यक्ष मंजू पोखरना ने बताया कि लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने भी दर्शकों को रोमांचित किया। रावण की भूमिका कमल कसारा, बाणासुर की नंदकिशोर जीनगर, श्रीराम की दीपक सोनी, लक्ष्मण की सुमित पाराशर, पिलपिली  सरकार  की लादूलाल भांड ने भूमिका निभाई। धनुष यज्ञ में पिलपिली सरकार के धनुष तोडऩे के स्वांग को दर्शकों ने  खूब सराहा। बैंड-बाजों के साथ घोड़ों पर पहुंची भगवान राम की बारात का श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। राम सीता विवाह के अवसर पर श्रद्धालुओं ने कन्यादान कर सहयोग किया। इस मौके पर रामलीला मैदान में कन्या भोज का आयोजन किया गया। मंचन के प्रांरभ में हुई आरती में  डॉ. अजय गर्ग, रेनू गर्ग, पंडित कृष्णतनय, श्याम जाजू, सुनीता जाजू, रीना शर्मा, आस्था शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा और छीतरमल लड्डा उपस्थित रहे।  सभी का कमेटी के संरक्षक अशोक पोखरना, रामगोपाल सोनी, मोहन चौधरी, अलका त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें