आईएमए की प्रदूषण नियंत्रण समिति में डॉ. फरियाद सदस्य मनोनीत
भीलवाड़ा लोकजीवन। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ.अनिल जे. नायक ने प्रदूषण नियंत्रण एवं पर्यावरण समिति का गठन किया है। इस नवगठित समिति में भीलवाड़ा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. फरियाद मोहम्मद को सदस्य मनोनीत किया गया है। यहसमिति देश भर के चिकित्सा क्षेत्र से पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े सुझावों पर विचार-विमर्श कर नीति निर्धारण का कार्य करेगी। साथ ही, प्रदूषण व पर्यावरण के गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार को आवश्यक सुझाव देकर उनके प्रभावी क्रियान्वयन में आईएमए की ओर से महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करेगी। डॉ. मोहम्मद के मनोनयन पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुनील चुघ, डॉ. एम. पी. शर्मा सहित राजस्थान प्रदेश आईएमए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
12 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
12 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
12 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
12 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
12 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
12 घंटे पहले