भीलवाड़ा में करीब 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे-नमकीन नष्ट, गुलाबपुरा में 400 लीटर एक्सपायरी खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाया टीम ने नष्ट
भीलवाड़ा लोकजीवन ।जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट और अवधिपार सामग्री की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा अभियान के तहत कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा की अगुवाई में भीलवाड़ा शहर और गुलाबपुरा में खाद्य सुरक्षा विभाग की दो टीमों ने कार्रवाई करते हुए अवधिपार खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट करवाया तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच की प्रक्रिया शुरू की।
*100 फीट रोड स्थित प्रतिष्ठान पर कार्रवाई, 1000 पैकेट कुरकुरे-नमकीन नष्ट*
भीलवाड़ा के 100 फीट रोड स्थित अरिहंत सेल्स एंड एंटरप्राइजेज पर कार्रवाई के दौरान लगभग 1000 पैकेट अवधिपार कुरकुरे एवं बालाजी नमकीन पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवाया गया। इसके साथ ही हरिहर एजेंसी से चायपत्ती के ब्रांड ताजमहल तथा गोपाल रतलामी नमकीन के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के उद्देश्य से नमूने संग्रहित किए।
इस कार्रवाई के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजीव कुमार शर्मा के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी पवन कुमार रेगर, अशोक कुमार यादव, विजय मेहता एवं संजय वर्मा मौजूद रहे।
*गुलाबपुरा में 400 लीटर अवधिपार खाद्य तेल और 30 किलो मिर्च पाउडर करवाए नष्ट*
खाद्य सुरक्षा विभाग की दूसरी टीम ने गुलाबपुरा में कार्रवाई करते हुए नायता किराणा स्टोर से 400 लीटर अवधिपार खाद्य तेल तथा 30 किलोग्राम मिलावटी मिर्च पाउडर नष्ट करवाया। इसके अतिरिक्त हल्दी एवं कृष्णा डेयरी घी के नमूने भी लिए गए, जिन्हें गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया की जाएगी।
इस कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरज मीणा एवं अंकित शर्मा मौजूद रहे।
*अजमेर प्रयोगशाला में होगी नमूनों की जांच*
विभाग की ओर से दोनों स्थानों से लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए अजमेर स्थित प्रयोगशाला में भिजवाए जाएंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आमजन से भी अपील की जाती है कि खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी निर्माण एवं समाप्ति तिथि अवश्य जांचें और संदिग्ध अथवा अवधिपार खाद्य पदार्थों की बिक्री की सूचना के लिए जिला स्तरीय कंन्ट्रोल रूम पर 01482-232643 पर सूचना दे सकते है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
11 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
11 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
11 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
11 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
11 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
11 घंटे पहले