आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन: निजी अस्पतालों, लैब व डॉक्टरों की बन रही डिजिटल आईडी
- एबीडीएम के तहत जिले में विशेष सघन अभियान - निजी स्वास्थ्य संस्थान डिजिटल प्लेटफॉर्म जुड़ेंगे
भीलवाड़ा लोकजीवन । आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत जिले में निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों को डिजिटल व्यवस्था से जोडऩे के लिए 30 अक्टूबर तक विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान निजी डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों की हेल्थकेयर प्रोफेशनल आईडी (एचपीआईडी) तथा पात्र अस्पतालों, क्लीनिक, फार्मेसी, लैब और सोनोग्राफी सेंटर की हेल्थकेयर फैसिलिटी आईडी (एचएफआईडी) बनाई जा रही है। सीएमएचओडॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य निजी स्वास्थ्य क्षेत्र को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोडऩा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के डिजिटल प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही निजी चिकित्सा संस्थानों में हॉस्पिटल मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) सॉफ्टवेयर अपनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज जरूरी
सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने बताया कि पंजीकरण के लिए संबंधित स्वास्थ्य पेशेवर आधार से जु?ा मोबाइल नंबर, काउंसिल पंजीकरण प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज तथा वर्तमान कार्यस्थल का प्रमाण साथ रखें। अभियान के दौरान पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जिले के सभी पात्र निजी स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्य पेशेवरों से अपील की कि वे अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 30 अक्टूबर तक आवश्यक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें, ताकि जिले में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के नेटवर्क का विस्तार हो सके।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एसीबी ट्रैप हुआ फेल, फिर भी शिकंजे में आया घूसखोर, कनिष्ठ लेखाकार पर मुकदमा दर्ज
11 घंटे पहले
एक लापरवाही और जेल की नौबत! अनजाने में भी हो सकता है करोड़ों की टैक्स चोरी का केस
11 घंटे पहले
चार महीने का विराम समाप्त: देवउठनी एकादशी से गूंजेंगी शहनाइयां, नवंबर-दिसंबर में रहेंगे बंपर सावे
11 घंटे पहले
शादियों से पहले प्रथम पूज्य गणेश को दे रहे न्योते, मंदिरों में लग रही कार्ड्स की कतारें
11 घंटे पहले
भाई दूज पर छलका अटूट स्नेह: बहनों ने भाइयों के माथे पर सजाया तिलक, मांगी दीर्घायु की कामना
11 घंटे पहले
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत
11 घंटे पहले